Bihar News: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की इस मामले बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए क्या है माजरा?
Bihar News, Deputy CM Tejashwi Yadav: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की गुजरातियों को ठग बताने वाले बयान पर मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं। मेट्रोपॉलिटन कोर्ट (अहमदाबाद, गुजरात) में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के ख़िलाफ़ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने सभी गुजरातियों को ठग कहा है। इस मामले कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई, जिसके बाद तेजस्वी यादव को 4 नवंबर को कोर्ट में हाज़िर होने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि इसी साल मीडिया से मुखातिब होते हुए तेजस्वी यादव ने कगा कि मौजूदा हालात को देखते हुए लग रहा है कि सिर्फ़ गुजराती ही ठग होते हैं और उन्हें माफी भी मिल जाती है।

तेजस्वी यादव ने मेहुल चोकसी के नाम इंटरपोल द्वारा जारी नोटिस का हटाने पर अपनी बात रखते हुए ये बयान दिया था। इसके बाद ही हरेश मेहता नाम के व्यक्ति ने मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में मानहानि का मुक़दमा दायर किया था। हरेश मेहता ने कहा था कि तेजस्वी यादव को गुजरातियों के ख़िलाफ़ बयान देते समाचार चैनल में देखा था।
तेजस्वी यादव ने गुजरातियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, इसलिए उनके खिलाफ़ के लिए मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया है। उनके ख़िलाफ़ आईपीसी धारा 499 और 500 के तहत मानहानि केस दर्ज कराया था। 4 नवंबर को इस मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अदालत में हाज़ि होने का आदेश दिया गया है।
तेजस्वी यादव के वकील ने कोर्ट में पेशी से मुक्त करने की मांग की थी, कोर्ट ने उसे मंज़ूर करते हुए अगली सुनवाई (4 नवंबर) को मौजू होकर कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। वहीं राजद नेताओं का कहना है कि भाजपा के इशारे पर जानबूझकर मुद्दे बनाकर, तेजस्वी यादव को परेशान किया जा रहा है। कोर्ट में उन्हें क्लीनचिट मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications