शपथ ग्रहण के बाद तारकिशोर प्रसाद के पिता ने बताई बचपन की बात, उप मुख्यमंत्री ने कैसे जीती थी मौत से जंग
पटना। बिहार के उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद उनके पिता ने बचपन से जुड़ी उनकी खास यादें साझा करते हुए कहा कि प्रयागराज के एक साधु ने बचपन में ही उन लोगों को बता दिया था कि उनके बेटा का राजयोग है और उन्हें अपने मन से ही आगे बढ़ने दीजिएगा। बस उसी बात को मानते हुए परिवार ने उन्हें राजनीति से कभी नहीं रोका और लगातार चार बार के विधायक के बाद आज बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने से उनके पिता गंगा प्रसाद और मां सुमित्रा देवी बेहद खुश हैं।

Recommended Video
पिता ने बताया कि 3 साल की उम्र में उनका पूरा शरीर चेचक से भर गया था और उन्हें बचने की उम्मीद नहीं था, लगभग 40 से 45 दिन इलाज के बाद वो मौत पर विजय हासिल किए थे। कई ऐसे ही घटना को याद कर 95 साल के पिता गंगा प्रसाद और माता सुमित्रा देवी भावुक हो जाते हैं।
हालांकि घर के अधिकतर लोग पटना में ही है लेकिन वृद्ध माता-पिता इस पल को लेकर खासा उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके बेटा निश्चित तौर पर अच्छे ढंग से बिहार का सेवा करेंगे। बता दें कि बीते सोमवार को तारकिशोर प्रसाद ने शपथ ली थी। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को सुशील मोदी के पास के सभी मंत्रालय दिए गए हैं, जिसमें वित विभाग भी शामिल है। तारकिशोर प्रसाद के पास वित्त, वाणिज्यिक कर, पर्यावरण एवं वन, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास विभाग मंत्रालय दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications