बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की बहन रेखा मोदी पर दुकानदार को दांत काटने का आरोप
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की बहन रेखा मोदी अपने रवैये को लेकर एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। रेखा मोदी पर ऐसा आरोप है कि उन्होंने केवल दो बोरी चावल के रुपये के लिए दुकानदार को दांत से काट लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की बहन रेखा मोदी ने किराना दुकानदार से दो बोरी चावल खरीदा था।

इस दौरान उन्होंने दुकानदार से घर तक चावल पहुंचा देने को कहा। इधर दुकानदार किसी वजह से चावल उनके घर तक नहीं पहुंचा सका तो देर शाम को रेखा मोदी गुस्से में किराना दुकानदार के पास पहुंचीं और हंगामा करने लगीं। देखते ही देखते बात बढ़ती चली गई और रेखा मोदी ने दुकानदार को दांत तक काट लिया।
इसके बाद मामला पीरबहोर थाने तक पहुंचा। जब थाने में मामला शांत नहीं हुआ तो रेखा मोदी थाना परिसर में भी हंगामा करने लगीं। हंगामा कई घंटों तक चलता रहा। मामला डिप्टी सीएम से जुड़ा होने की वजह से पीरबहोर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी कुछ देर तक उलझे रहे। आखिरकार दुकानदार से रेखा मोदी को चावल के पैसे दिलवाकर मामला शांत करवाया गया।
डिप्टी सीएम सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी का नाम बिहार के चर्चित सृजन घोटाले में सामने आ चुका है। उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग का छापा भी पड़ा था। रेखा मोदी के चलते कई बार सुशील मोदी को फजीहत उठानी पड़ी थी रेखा मोदी की वजह से कई बार सुशील मोदी को फजीहत झेलनी पड़ी है। इसके बाद सुशील मोदी ने सार्वजनिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा था कि रेखा मोदी का उनके परिवार से कोई लेना देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications