Bihar Politics: लालू प्रसाद ने अति पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया, इनके वोट लेकर राज किया- सम्राट चौधरी

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर ज़ोरदार हमला बोला है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछड़ा-अतिपिछडा वर्ग को उचित सम्मान और सत्ता में भागीदारी दी। लालू प्रसाद ने 15 साल के राज में अति पिछड़ों और दलितों को आरक्षण नहीं दिया, लेकिन इन समुदायों का वोट लेकर राज और भ्रष्टाचार किया।

Deputy CM Samrat Chaudhary Accuses Lalu Prasad of Neglecting Backward Communities Bihar Politics

सम्राट चौधरी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज और अतिपिछड़ों को सम्मान देना एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। जरासंध की भूमि राजगीर (नालंदा) से आने वाले नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास कर रहे हैं । भगवान जरासंध की सामाजिक संरचना में हम लोग काम कर रहे हैं।

कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग को जोड़ने का जो काम किया, उसे हम लोग आगे बढा कर रहे हैं। कर्पूरी जी के बाद नीतीश कुमार ऐसी व्यवस्था की जिससे अति पिछड़ा समाज मुख्य धारा में आया। आजकल जो लोग आरक्षण -आरक्षण रट कर सामाजिक न्याय के मसीहा बनना चाहते हैं।

2001 में उन लोगों ने आरक्षण दिए बिना जिला परिषद का चुनाव कराया था। 15 साल सत्ता में रहने वाले लालू-राबड़ी सरकार ने किसी को आरक्षण नहीं दिया। लालू प्रसाद जब चारा घोटाला में जेल जाने लगे, तब किसी अतिपिछड़ा को कुर्सी देने के बजाय उन्होंने अपनी गैरराजनीतिक पत्नी को मुख्यमंत्री बनवा दिया।

राजद ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का पद लालू परिवार के लिए आरक्षित कर लिया है। लालू की बड़ी बेटी लोकसभा का चुनाव हारी, तो उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनवा दिया गया। लालू प्रसाद की पार्टी की कथनी-करनी में कोई मेल नहीं है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने सम्राट जरासंध की वीरता, नेतृत्व और सामाजिक समरसता के योगदान को याद करते हुए बिहार के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस आयोजन के लिए अखिल भारतीय चंद्रवंशी चेतना परिषद के अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया और इस आयोजन को बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने वाला कदम बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+