Bihar News: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यानी के साथ मनाया क्रिसमस, दिखा अनोखा अंदाज़
Tejashwi Yadav News: देश भर में क्रिसमस की धूम देखने को मिली, वहीं बिहार में भी लोग क्रिसमस का जश्न मनाते दिखे। इसी क्रम बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी अनोखा अंदाज़ देखने को मिला। उन्होंने अपनी बेटी कात्यानी के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जश्ना का वीडियो भी शेयर किया है।
वीडियो में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का अनोखा अंदाज़ देखने को मिल रहा है। वह अपनी बेटी के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे है। इसी क्रम में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अपनी पोती को गोद में लेकर जश्न मनाती हुई नज़र आ रही है।

क्रिसमस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जश्न मनाया, उन्होंने ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाक़ात करते हुए क्रिसमस की बधाई दी। इसके साथ ही प्रभु ईशू से प्रदेश में अमन, चैन और इत्तेहाद की कामना भी की। ईसाई समुदाय के कैरोल गाते हुए सीएम नीतीश कुमार को क्रिसमस और आने वाले नये साल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
Recommended Video
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग में मुलाक़ात करने पहुंचे ईसाई समुदाय के लोगों ने बिहार में शराबबंदी की तारीफ़ भी की। उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू होने से बिहार का माहौल बदला है। समाजिक वातावरण में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।
शराबबंदी से लोगों को काफी फायदा पहुंचा रहा है, खासकर इस कार्य से महिलाओं को बहुत ही फायदा हुआ है। पहले के मुकाबले शराब पीकर हो रही घटना पर लगाम लगा है। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी धूमधाम से क्रिसमस का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की यह तहज़ीब है, एक-दूसरे धर्म के लोग साथ में त्योहार मनाते हैं। यही गंगा जमुनी तहज़ीब है।












Click it and Unblock the Notifications