Old Rajendra Nagar Accident: ‘उसका ख़्वाब IAS बनने का था, डेढ़ साल से...’, पोती की मौत से बिखर गए दादा

Old Rajendra Nagar News Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे ने छात्रों को झकझोर कर रख दिया है। पुराने राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर में हुआ हादसा देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वन इंडिया हिंदी पहले भी इस मुद्दे को उठा चुका है कि, कोचिंग संस्थानों के संचालन का पैमाना तय होना चाहिए। दिल्ली में अधिकतर संस्थानों का बेसमेंट में संचालन होता है।

राव कोचिंग सेंटर दिल्ली में हुए हादसे पर लोगों का भी यही कहना है कि दिल्ली में ज़्यादातर कोचिंग संस्थानों का बेसमेंट में संचालन होता है। यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है, सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। बच्चे अपने साथ परिवार के सपने को साकार करने के लिए राजधानी का रुख करते हैं। यहां छोटी सी लापरवाही उनकी जान ले लेती है।

UPSC tanya bihar news

दिल्ली कोचिंग हादसा में बिहार के छात्रों की जान जाने की ख़बर को वन इंडिया हिंदी ने प्रमुखता से उठाया था। जब देश की लीडिंग मीडिया ने मामले में मौन धारण किया हुआ था। वन इंडिया हिंदी मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहा था। इस हादसे में बिहार की रहने वाली तान्या की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अचानक सीवर का पानी घुसने की वजह से तान्या का दम घुट गया होगा या डूबने से मौत हुई होगी। तान्या बिहार के औरंगाबाद जिला की रहने वाली थी। नबीनगर नगर पंचायत के रहने वाले विजय सोनी की 25 साल की बेटी, तान्या सोनी (तनु सोनी) अपने साथियों के साथ लाइब्रेरी में पढ़ रही थी।

अचानक सीवर का पानी घुसने की वजह से संभलने का मौका ही नहीं मिला और वह हादसे का शिकार हो गई। तान्या के दादा गोपाल प्रसाद को जब पोती के मौत की ख़बर मिली तो वह पूरी तरह टूट कर रोने लगे। वन इंडिया हिंदी से बातचीत करते हुए मायूस दादा ने बताया कि उनकी पोती तान्या बचपन से पढ़ने में काफी तेज़ थी। करीब डेढ़ साल से दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसका ख्वाब IAS बनने का था।

यूपीएससी (संघ लोकसेवा आयोग) एग्ज़ाम की तैयारी में जुटी हुई थी। हादसे ने उसकी जान ले ली। तान्या के पिता विजय सोनी तेलंगाना में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं, पत्नी के साथ वहीं रहते हैं। उनका बेटा आदित्य सोनी (तान्या का छोटा भाई) हैदराबाद में रहता है। छोटी बेटी पलक सोनी (गुनगुन) उत्तर प्रदेश के प्रयागराजमें इंजीनियरिंग कर रही है।

दादा गोपाल दास ने कहा, टीवी पर समाचार देख रहा था। लाइब्रेरी में सीवर का पानी घुसने से तान्या के मौत की ख़बर देखी। आखों पर यकीन नहीं हुआ, तो कॉल कर के लोगों से बात करने पर पता चला कि मेरी पोती इस दुनिया में नहीं रही। इस ख़बर के बाद से हमारा पूरा परिवार सदमे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+