बिहारः पिता और भाई ने लड़की का कर दिया सौदा फिर आंखों के सामने करता रहा घिनौना काम
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कर्ज का पैसा चुकाने के लिए पिता और भाई ने मिलकर लड़की का सौदा कर दिया। रेप आरोपित पिता और भाई के आंखों के सामने युवती की इज्जत को तार-तार करता रहा है और चुपचाप देखते रहे। वहीं जब पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है तो लोगों को घटना की जानकारी हुई है, जिसके बाद से हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है।

पिता और भाई पर सौदा करने का आरोप
सिंहवाड़ा में एक महिला ने अपने पिता और भाई पर ही दुराचार करवाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इसमें उसने आरोपित पर अपने आठ माह के मासूम बच्चे के गर्दन पर चाकू रखकर दुराचार करने की बात भी कही है। पीड़िता का कहना है कि जब आरोपित ने उसके साथ गंदा काम किया तो उसने इसकी शिकायत अपने पिता और भाई से करने की बात कही।

पिता और भाई की मंजूरी पर युवक करता था रेप
इस दौरान आरोपित ने पीड़िता को बताया कि रेप की घटना उसने उसके परिजनों की जानकारी में किया है। घटना के अगले दिन जब पीड़िता घर पहुंची और पिता व भाई को घटना के बारे में बताया कि उनकी कोई प्रतिक्रिया ना देख पीड़िता सबकुछ समझ गई। पिता और भाई ने आरोपित के किलाफ मामला दर्ज कराने की जगह पीड़िता को समझाते रहे। इसके अलावा युवती को अपने पति को छोड़ने की सलाह देने लगे।

बच्चे को मारने का देता था धमकी
इसके बाद जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे घर में बंद कर दिया गया। इसके बाद भी आरोपित लगातार आता रहा और रेप करता रहा। जब कभी वह विरोध करने की कोशिश करती तो आरोपित उसके 8 महीने के बच्चे को मारने की धमकी देने लगता। इस दौरान एक बार तो आरोपित ने बच्चे को मारने की धमकी देकर पीड़िता को रामविलास भगत के घर ले गया। वहां एक माह तक बंधक बनाकर रखा और मनमानी करता रहा।

भाई दोबारा जबरदस्ती मायके ले गया
फिर मौका मिलने पर पीड़िता भागकर एपीएम थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ससुराल पहुंच गई। दुर्भाग्य से उस समय वहां कोई नहीं था। आरोपित चंद्रभूषण भगत वहां भी पहुंच गया। ससुराल में भी उसके साथ गंदा काम किया। दूसरे दिन पीड़िता का भाई भी आ धमका। वह पुन: मायके में लाकर उसे बंद कर दिया।

पीड़िता ने ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया
इस बीच महिला को ससुराल के लोगों के घर आने की सूचना मिली। फिर मौका देखकर वह भागकर ससुराल पहुंच गई। कुछ दिनों के बाद पति, सास और ससुर के साथ ओडिशा चली गई। वहां भी पिता और भाई बार-बार फोनकर वापस आने के लिए दबाव देने लगे। इसके बाद पीड़िता ने ससुराल वालों को पूरी घटना की जानकारी दी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications