दरभंगाः एंबुलेंसकर्मी ने ले जाने से किया मना तो पिता ने घर पर ही दम तोड़ा और बेटे ने कर ली खुदकुशी

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले को बहादुरपुर प्रखंड के दोकली गांव में कोरोना संक्रमण के भय के चलते एंबुलेंस चालक ने मरीज को ले जाने से मना कर दिया, जिसके चलते इलाज नहीं मिलने पर मरीज की मौत हो गई। वहीं इस खतरनाक सदमे के चलते बेटे ने भी खुदकुशी कर ली। दरअसल, गांव के रहने वाले 60 वर्षीय मदन मोहन झा दमा से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। शुक्रवार को जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो बेटे ने बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फोन कर एंबुलेंस बुलवाया। लेकिन मदन मोहन झा को देखते ही कोरोना संक्रमित बता कर एंबुलेंसकर्मी ने मरीज को ले जाने से मना कर दिया और आधे घंटे बाद ही मदन मोहन झा की मौत हो गई।

Recommended Video

      कोरोना मरीजों के लिए गाजियाबाद में शुरू हुई 'ऑक्सीजन लंगर सेवा', इस तरह कर रहे जरूरतमंदों की मदद
      darbhanga son did suicide after death of father

      पिता की मौत के बाद आहत बेटा रामु झा बाइक से निकला और घर से दूर बगीचे में जाकर फांसी लगा ली और रामु की भी मौत हो गई। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पिता की मौत से आहत बेटा इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने खुदकुशी कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 19 अप्रैल को मदन मोहन झा ने कोरोना टेस्ट कराया था लेकिन कोई रिपोर्ट नहीं आई थी।

      घर सदस्य हरि वलल्ब झा ने बताया कि दो-दो मौत के बाद घरवाले अस्पताल प्रशासन के खिलाफ गुस्से में हैं और दोनों मौत का जिम्मेवार अस्पताल के डॉक्टर और एम्बुलेंसकर्मी को मान रहे हैं. मृतक युवक के चाचा ने बताया कि जब कोरोना जांच रिपोर्ट आई ही नहीं, तो एम्बुलेंसकर्मी कैसे कोरोना मरीज कह कर ले जाने से इनकार किया। वहीं जब उनके भतीजे फांसी लगाई तो उसे तुरंत उतार कर अस्पताल लाया गया। उस वक्त तक उसकी सांस चल रही थी, लेकिन डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती जिसकी वजह से उसकी भी मौत हो गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+