Darbhanga News: दुल्हन विदा होने से पहले ही हो गया बड़ा कांड, हादसे में 6 लोगों की मौत

Darbhanga Cylinder Blast : बिहार के दरभंगा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की आतिशबाज़ी की वजह से जान चली गई। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है।

ग्रामीणों ने बताया कि दरभंगाम जिले के अलीनगर प्रखंड अंटोर गांव (बहेड़ा थाना क्षेत्र) में गुरुवार की रात शादी हो रही थी। छगन पासवान की पुत्री के विवाह समारोह के लिए शामियाना एवं बारातियों के खाने और ठहरने का इंतज़ाम रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर हुआ था।

Darbhanga Shadi Samaroh Me Cylinder Blast Hadse Me 6 Logon Ki Maut Accident Bihar News

बारात आने के बाद बारातियों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। अचानक से पटाखे की चिंगारी शामियाने में लगी और फिर धीरे-धीरे आग में तब्दील हो गई। इतने में वहां रखे सिलेंडर में भी आग लगी और विस्फोट हो गया। जिसमें लड़की पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई।

सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से डीजल स्टॉक में भी आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में मरने वाले 6 लोगों में तीन बड़े और तीन बच्चे शामिल हैं। बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव (अलीनगर प्रखंड) में हुए हादसे पर डीएम राजीव रौशन ने कहा कि जांच के लिए टीम भेज दी गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि जहां खुशियों की शहनाई बज रही थी, वहां अब मातम पसर चुका है। आतिशबाज़ी करने में लोग वाह वाही समझते हैं, लेकिन यह नहीं जानते की उनकी ज़रा सी चूक ज़िंदगी भर का ग़म दे सकती है। शादी में हादसे के कई उदाहरण मिल चुके हैं। इसके बावजूद लोगों को सबक नहीं मिलती है। दुल्हन विदा होने से पहले ही इतना बड़ा कांड हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+