दरभंगाः बाढ़ से परेशान होकर सड़क पर रह रहे परिवार को पिकअप ने कुचल दिया, पति-पत्नी की मौत

दरभंगा। बाढ़ में घर-बार डूबने की वजह से सड़क पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के लिए मंगलवार अमंगल साबित हुआ। दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के कोयला स्थान में एनएच 527 बी पर एक अनियंत्रित पिक अप वैन बाढ़ पीड़ितों को कुचलते हुए उनकी झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी थे। मृतक पति-पत्नी के 4 बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो चुके हैं। हादसे के बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से आक्रोशित लोगों ने काफी देर तक कोयला स्थान में नेशनल हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया।

Recommended Video

    दरभंगाः बाढ़ से परेशान होकर सड़क पर रह रहे परिवार को पिकअप ने कुचल दिया, पति-पत्नी की मौत
    darbhanga road accident husband wife died

    हादसे की सूचना मिलने के बाद केवटी सीओ स्थानीय पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये और पारिवारिक लाभ व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि दीा। उसके बाद जाम खत्म कराया जा सका। मृतकों के परिजन सुनील यादव ने बताया कि उन्होंने एक पिक अप वैन को तेजी से झोपड़ी की तरफ आते देखा।

    उन्होंने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी को वहां से हटने के लिए आवाज लगाई। जब तक वे लोग कुछ समझ पाते तब तक पिक अप वैन उन्हें कुचल कर सड़क के नीचे पलट गया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके चार बच्चे हैं जिनकी परवरिश की चिंता सता रही है। वहीं, केवटी सीओ अजीत कुमार झा ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख की राशि दे दी गई है।

    इसके अलावा पारिवारिक लाभ और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत भी राशि दी गई है। सड़क जाम हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित शरण लिए हुए हैं। इस वजह से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए सड़क के दोनों ओर बांस-बल्लों से बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही इन्हें दुर्घटना को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+