दरभंगाः जदयू विधायक का विवादित बयान, कहा- बिहार के लोग शौकिया जाते हैं बाहर कमाने
दरभंगा। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले जेडीयू के एक विधायक का विवादित बयान दिया है। सामने आया है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के जदयू विधायक और वर्तमान में पार्टी के उम्मीदवार शशि भूषण हजारी का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक शशि भूषण हजारी वीडियो में कह रहे हैं कि उनके इलाके में बाढ़ बड़ी समस्या जरूर है, लेकिन यहां के लोग काम के अभाव में मजदूरी करने दूसरे राज्य नहीं जाते है।

Recommended Video
जेडीयू विधायक ने कहा कि यहां के लोग शौकिया मिजाज के होते हैं और बाढ़ के समय इलाका डूब जाता है, ऐसे में लोग अपने शौक को पूरा करने बाहर चले जाते हैं। उन्होंने दलील देते कहा कि दूसरे राज्य में भी लगभग उतना ही पैसा मजदूरों को मिलता है, जितना यहां गांव में मजदूरों को मिलता है। ऐसे में इलाके में पलायन कोई समस्या नही हैं। जेडीयू विधायक ने दावा किया है कि काम की कोई कमी भी यहां नहीं है। जिन्हें काम नहीं मिलता है, उनको मनरेगा में काम दिया जाता है।
मालूम हो कि बिहार के दरभंगा जिले में कुशेश्वरस्थान सबसे पिछड़ा इलाका है। साथ ही बाढ़ से पांच महीने तक घिरा रहने वाला क्षेत्र है। दरभंगा में चुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग होनी है, ऐसे में वोटिंग से ठीक पहले इस बयान के वायरल होने का कितना असर कल होने वाले मतदान पर होता है, ये देखने वाली बात होगी। आपको ये भी बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां सत्ताधारी गठबंधन के ऊपर रोजगार और पलायन के मुद्दों को लेकर ही सियासी हमले कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications