दरभंगाः पिछले 36 घंटे में जिला अस्पताल में चार बच्चों की मौत, ढाई महीने के बच्चे कि रिपोर्ट आई पॉजिटिव

दरभंगा। एक तरफ जहां देशभर में कोरोना की तीसरी लहर की चिंता बनी हुई है। वहीं बिहार के दरभंगा जिले में एक ढाई माह के मासूम ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। जिले में स्थित डीएमसीएच में करीब 36 घंटे के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई, जिसमें तीन की मौत का कारण निमोनिया बताया जा रहा है। वहीं एक बच्चे की मौत कोरोना के चलते हुआ है। मरने वाले सभी बच्चे मधुबनी जिले के रहने वाले थे, जिसमें से तीन बच्चे एक ही परिवार के थे। ढाई माह के बच्चे की मौत कोरोना के चलते हुई है, जिसको डीएमसीएच के शिशु विभाग में इलाज करवाने के लिए भर्ती हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे का परिवार मधुबनी जिले का निवासी है।

darbhanga four children died in 36 hours

Recommended Video

    Coronavirus: Bihar के DMCH में 4 बच्चों की मौत, एक पाया गया Corona Positive | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले जब बच्चे की तबीयत खराब हुई तो परिवार वालों ने मधुबनी से बच्चे को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुई। इसके बाद जब चिकित्सकों को शक हुआ तो उन्होंने बच्चे का कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बच्चे को माता-पिता ने डीएमसीएच में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई।

    वहीं इस मामले में डीएमसीएच प्रशासन ने कहा कि ढाई महीने के मासूम की मौत कोरोना के कारण हुई है, जिसे प्रोटोकॉल के तहत परिजनों को सौंप दिया गया है, बच्चे का इलाज पटना में भी परिजन करवा रहे थे। इसके अलावा शिशु वाड्र में मधुबनी जिले के इटहरवा गांव के रहने वाले रामपुनीत यादव के तीन बच्चे चंदन, पूजा व आरती की मौत भी पिछले 24 घंटे में हो गई। बीते 28 मई को रामपुनीत यादव ने तीनों बच्चों को शिशु वार्ड में भर्ती कराया था।

    29 मई की शाम को चंदन और पूजा की मौत हो गई। वहीं 30 मई को आरती ने भी दम तोड़ दिया। इन सभी बच्चों में निमोनिया के लक्षण थे। सभी को बुखार था साथ ही सांस फूलने और देह-हाथ में सूजन से भी परेशान थे। शिशु रोग विभाग के यूनिट इंचार्ज ने बताया कि दोनों बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज किया गया. दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. वे लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से पीड़ित थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+