Bihar Weather News: पूर्णिया और कटिहार समेत इन ज़िलों में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, जानिए अपने ज़िले का हाल
Bihar Weather News Update: बिहार में बारिश की वजह से कई ज़िले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। वहीं हिंदुस्तान के पड़ोसी मुल्क नेपाल में तेज़ बारिश की वजह से प्रदेश 12 जिले प्रभावित हो चुके हैं। करीब 1 लाख 42 हज़ार से ज़्यादा की आबादी बाढ़ से पीड़ित हो चुकी है।
बिहार में हालात और ज़्यादा बिगड़ सकते हैं, क्योंकि नेपाल से निकला पानी मैदानी क्षेत्रों में बहुत तेज़ी से फैल रहा है। ग़ौरतलब है कि शनिवार की सुबह से रात के 12 बजे तक 6.17 लाख क्यूसेक पानी कोसी बराज से छोड़ा गया है। कहा जा रहा है कि 56 सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है।

56 सालों में दूसरी बार इतना ज़्यादा पानी छोड़ा गया है। हालात को देखते हुए जल संसाधन विभाग की तरफ़ से 72 घंटे मॉनिटरिंग का निर्देश जारी किया गया। बिहार में बाढ़ से तो तबाही हो ही रही है, वहीं शनिवार बिहार के विभिन्न ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 15 ज़िलों में तेज़ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिम बिहार से ट्रफ लाइन गुज़रने की वजह से नेपाल की तलहटी और उसके आसपास के इलाकों में तेज़ बारिश हो रही है।
नेपाल में तेज़ बारिश होने की वजह बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ने के पीछे की वजह, कोसी बराज के सभी 56 फाटक नेपाल सरकार के निर्देश पर खोलने को बताया जा रहा है। इससे मधेपुरा, सुपौल, कटिहार और पूर्णिया में बाढ़ का ख़तरा और भी ज़्यादा बढ़ गया है।
पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज और अररिया जिले में काफी तज़े बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सभी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा और मधेपुरा में भी तेज़ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications