'नथुनिया पे गोली' पर नाच रही डांसर की नथुनिया पर मारी गोली

नथुनिया पे गोली मारे सॉन्ग पर नाच रही डांसर की नथुनिया पर निशाना साधकर किसी ने गोली चला दी। गोली डांंसर के गले को भेदती हुई दूसरे को जा लगी।

पटना। बिहार में रोहतास के एक गांव में नाच-गाने के दौरान डांसर से दबंगों ने 'नथुनिया पर गोली मारे' पर नाचने की फरमाइश की। जब डांसर नाचने लगी तो सच में किसी ने उसकी नथुनिया पर निशाना साधकर गोली चला दी। यह गोली डांसर के गले को भेदती हुई एक ग्रामीण को जा लगी। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

'नथुनिया पे गोली' पर नाची तो डांसर की नथुनिया पर मारी गोली

यह मामला बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाने क्षेत्र के घोड़वछ गांव का है जहां गांव वालों ने चैता कार्यक्रम में नाचने-गाने का प्रोग्राम रखा था। नाचने के लिए एक डांसर को बुलाया गया था। गांव पहुंची डांसर ने चैता प्रोग्राम मे जैसे ही अपना नाच-गाना शुरू किया वैसे ही कुछ दबंग लोग हथियार से लैस होकर और शराब के नशे में चूर वहां पहुंचे। फिर डांसर से अश्लील गाने पर नाचने को कहा। गांव के दबंगों की दबंगई के सामने डांसर मजबूर हो गई और उनकी फरमाइश पूरी करने लगी। बाई जी जैसे ही अस्लील गानों पर नाचने लगी लोग अपने कमर से हथियार निकालकर झूमने लगे और तरह तरह की अश्लील हरकतें करने लगे।लेकिन देखते ही देखते दबंगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे पूरा गांव शर्मिंदा हो गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, कार्यक्रम में एक मनचले ने डांसर से 'नथुनिया पे गोली मारे, सैयां हमार हो'... गाने पर नाचने की फरमाइश की। जैसे ही महिला डांसर ने इस गाने पर नाचना शुरू किया किसी ने उसकी नथुनिया पर निशाना लगाते हुए गोली चला दी। गोली महिला डांसर के गले को छेद़ते हुए गांव के ही सूर्यबली महतो को जाकर लग गई। फिलहाल इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं महिला डांसर के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम में शामिल और गोली चलाने वाले की सही पहचान हो सके।

इस मामले की जानकारी देती हुए दिनारा थाना के थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि गांव में कार्यक्रम की सूचना पुलिस को थी पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाएगा इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था। जैसे ही घटना की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल डांसर और सूर्यबली महतो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+