Bihar News: साइबर अपराधियों के पाकिस्तान से जुड़े तार, आतंकी गतिविधियों के लिए भेजते थे रुपये

Bihar News: बिहार के विभिन्न जिलों से साइबर अपराध की ख़बरें सामने आ रही हैं। बिहार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कि लोगों से ठगी कर उनका बैंक अकाउंट खाली कर देते थे। ठगी के सारे रुपये पाकिस्तान भेजे जाते थे। पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

साइबर ठग लोगों को कॉल कर लॉटरी लगने की बात कह, दिए हुए लिंक को खोलने के लिए कहते थे। व्यक्ति जैसे ही लिंक पर क्लिक करता है, उसका अकाउंट खाली हो जाता था। यह पूरा मामला जमुई ज़िले का है, जहां मंगरार (लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र) निवासी राजीव सिंह को गिरफ्तार किया है।

Cyber criminals have links with Pakistan, used to send money for terrorist activities, Bihar News

मोहन सिंह के बेटे राजीव सिंह पर साइब आतंकवाद का आरोप है। इसके साथ ही अवैध तरीक़े से पाकिस्तान से पैसे लेन देन में भई संलिप्तता पाई गई है। आरोपी राजीव सिंह बिहार के अलावा झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हरियाणा समेत कई प्रदेश में वांछित अपराधी है। पुलिस उसके ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है।

राजीव सिंह विभिन्न स्कीमों का हवाला देते हुए लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे ठगी करता था। इसके बाद हवाला के ज़रिए ठगी के रुपये पाकिस्तान भेजता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 66 C, 66 D और 66 F के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार अपराधी पर आतंकवाद एवं यूएपीए एक्ट भी लगा था।

आपको बता दें कि पुलिस इस गिरोह के तीन सदस्यों को इसी साल जून में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के पास से पाकिस्तान के अलग-अलग बैंक के चेक की तस्वीर बरामद हुई थी। इसके साथ ही 237900 रुपये कैश बरामद हुए थे। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मंगरार गांव से ही श्रवण कुमार, अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया था। वहीं चांय गांव (झाझा थाना क्षेत्र) से रमेश कुमार को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+