बिहार: नहर किनारे घूम रहे थे दो युवक, अचानक दिखी मछली जैसी चीज़, जब डाला जाल तो फंस गया मगरमच्छ
ग्रामीणों ने बताया कि सिवान जिले बहेलिया गांव (गुठनी) में दो युवक नहर किनारे से गुज़र रहे थे। इस दौरान उन्हे गांव से होकर बहने वाली नहर में मछली जैसी कोई चीज़ तैरती दिखी। दोनों युवक दौड़कर मछली पकड़ने वाले गांव के ही...
सिवान,20 सिंतबर 2022। बिहार में कई जिलों में नदी का जलस्तर बढ़ने से नहरों में भी जलस्तर बढ़ने लगा है। इस वजह से आए दिन मगरमच्छ दिखने की खबर सामने आ रही है। ताज़ा मामला बहेलिया गांव (गुठनी) का है। जहां 7 फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग की टीम को इस मामले की सूचना दी, लेकिन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाल के सहारे महरमच्छ को काबू किया और बाद में आई वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया।

मगरमच्छ को युवकों ने समझ लिया मछली
ग्रामीणों ने बताया कि सिवान जिले बहेलिया गांव (गुठनी) में दो युवक नहर किनारे से गुज़र रहे थे। इस दौरान उन्हे गांव से होकर बहने वाली नहर में मछली जैसी कोई चीज़ तैरती दिखी। दोनों युवक दौड़कर मछली पकड़ने वाले गांव के ही एक व्यक्ति के पास पहुंचे। धर्मनाथ यादव नाम के व्यक्ति को कहा कि नहर के फाटक के पास बड़ी मछली है। उसका आधा हिस्सा दिखा रहा है। युवक की बात सुनते ही धर्मलाल यादव जाल लेकर नहर के पास पहुंचे तो देखा की यह बड़ा मगरमच्छ है। झाड़ी में आधा शरीर होने की वजह मछली की तरह ही दिख रहा था।

कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का किया काबू
मगरमच्छ दिखने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। काफी तादाद में लोग मगरमच्छ को देखने पहुंचने लगे। इसी दौरान लोगों ने वन विभाग की टीम को भी सूचित कर दिया। वन विभाग की टीम को आने में काफी वक़्त लग रहा था। ग्रामीणों को डर लग रहा था कि अगर मगरमच्छ गांव में घुस गया तो सबकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाते हुए जाल की मदद से मगरमच्छ को काबू करने की तैयारी की। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब हुए। एक मजबूत रस्सी के सहारे मगरमच्छ को नहर से बाहर निकाला और पेड़ से बाध दिया। जब वन विभाग की टीम पहुंची तो मगरमच्छ को उनके हवाले कर दिया।

रोहतास जिले से भी आई थी ऐसी खबर
बिहार के रोहतास ज़िले में मगरमच्छ का पकड़ने का एक ऐसा ही मामला सामने आया था। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर मगरमच्छ को पकड़ा। डेहरी इलाके के सोन नहर में दस दिन से एक मगरमच्छ नज़र आ रहा था। जिसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ का वजन क़रीब डेढ़ क्विंटल होगा, 22 अगस्त को सोन नहर में मगरमच्छ देखा गया था। उसके बाद से लगातार वह नदी में नज़र आ रहा था। वन विभाग की टीम को इस बात की सूचना दी गई जिसके बाद विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

सोन कैनाल नहर में 12 फीट लंबा मगरमच्छ
10 दिन से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद बुधवार को वन विभाग की टीम को कामयाबी मिली। 12 फीट लंबा मगरमच्छ सोन कैनाल नहर में मथुरी पुल के पास देखा गया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। अब मगमच्छ के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने सुकून की सांस ली है। अमित कुमार ( फॉरेस्टर) ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए नासरीगंज के सैय्यद बिगहा के पास नहर में दो टीमों ने नहर के दोनों तरफ जाल डाला था।

जाल काटकर भाग गया था मगरमच्छ
जाल डालने के 3 घंटे बाद मगरमच्छ फंसा, वन विभाग की टीम ने आधा घंटा कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सावधानी से बाहर निकाला। अमित कुमार ने बाताया कि इससे पहले भी डेहरी जक्खी बिगहा के पास नहर में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल डाला गया था लेकिन मगरमच्छ जाल काटकर भाग गया था। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी।
ये भी पढ़ें: बिहार: 10वीं पास ये छात्र किसी Scientist से नहीं हैं कम, छोटी सी उम्र में कमाल ही कर दिया












Click it and Unblock the Notifications