Land for Job मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

Land For Job Scam मामले में सभी आरोपियों को 50 हज़ार रुपये निजी मुचलके पर ज़मानत मिल गई है। वहीं मामले में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।

Court grants bail to Lalu Yadav, Rabri Devi and Misa Bharti in Land for Job case


Land for Job मामले में राजद परिवार को कोर्ट से राहत मिली है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 50-50 हज़ार रुपये के निजी मुचलके पर सभी आरोपियों को जमानत देते हुए राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। अदालत से सभी आरोपियों को जमानत मिलने पर सीबीआई की तरफ़ से जमानत का विरोध भी नहीं किया गया। आपको बता दें कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले की सीबीआई जांच कर रही है। इस मामले में राजद अध्यक्ष लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती, हेमा यादव (लालू यादव की बेटी) समेत 14 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल थी।

घोटाला मामले में बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सभी आरोपियों को पेश किया गया। वहीं गीतांजलि गोयल की अदालत ने सभी आरोपियों को 50 हज़ार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। 29 मार्च को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। आपको बता दें कि यह मामला 14 साल पुराना है। सीबीआई और ईडी द्वारा रेलवे में नौकरी के देने के बदले जमीन मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि 2004-2009 लालू यादव रेल मंत्री थे, इस दौरान उन्होंने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने परिवार के नाम कई जमीनें करवाई।

लालू परिवार की इस मामले में जांच चल रही है, लालू यादव सहित परिवार के दूसरे सदस्यों से भी पूछताछ की गई है। छापेमारी के दौरान लालू यादव के करीबी के ठिकाने से कैश और ज्वैलरी भी बरामद हुई है। वहीं 600 करोड़ रुपए के लेन देन की बात सामने आई है। सीबीआई और ईडी की कार्रवाई से बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजद कार्यकर्ता केंद्र सरकार पर सीबीआई और ईडी के ग़लत इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं। राजद नेताओं का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से वह डरने वाले नहीं हैं। वहीं भाजपा नेता कार्रवाई को सही बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Historic Temple In Bihar: इस ज़िले में है हज़ारों साल पुराना मंदिर, सोने चांदी से किया गया था निर्माण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+