बिहार: गंगा से 71 शवों को निकाला गया, कोविड सैंपल लेकर किया अंतिम संस्कार

बिहार: गंगा से अब तक 71 शवों को निकाला गया, कोविड सैंपल लेकर किया अंतिम संस्कार

पटना, 11 मई: बिहार में बक्सर जिले में गंगा नदी में बहकर आए शवों में से 71 को मंगलवार को जिला प्रशासन ने निकाला है, इन सभी शवों को अंतिम संस्कार करा दिया गया है। सोमवार को बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के महादेवा घाट के पास सोमवार को लोगों ने घाट किनारे संदिग्ध कोरोना संक्रमितों की लाशों को एक साथ बहते हुए देखा था। जो सड़ी गली हालत में किनारे पर लग गईं थीं। जिसके बाद जिला प्रशासन ने इनको निकालने का काम शुरू किया था। शवों का कोविड सैंपल भी लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि यूपी की ओर से लाशें बहकर आई हैं। क्योंकि ये इलाका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश की ओर से इसे नकारा गया है।

 बिहार के बक्सर में गंगा नदी से 71 लाशें निकाली गई हैं Bodies of 71 suspected COVID victims found floating in the Ganga at Chausa in Buxar district of Bihar

बक्सर के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि हमने 71 शवों को निकाला था। इसमें से कुछ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, बाकी का इंतजाम किया जा रहा है। शवों के सैंपल इकट्ठा किए गए हैं, जिनकी टेस्टिंग की जानी है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम घाट पर ही किया गया, क्योंकि वे अत्यधिक सड़-गले हुए थे।

घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी बेचने वाले एक शख्स ने बताया है कि शवों को नदी के किनारे जेसीबी मशीन से गड्ढा बनाकर उसमें दफनाया गया है। बताया गया है क अब नदी में कोई भी शव तैरता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। शवों की गिनती को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इन शवों के तैरते हुए मिलने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकरों को भी विपक्ष ने कटघरे में खड़ा किया है।

देश में कोरोना के मामले लगातार डरा रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 3,29,942 नए मामले मिले हैं, देश में फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव केस 37,15,221 हैं और अब तक कुल 2,49,992 की जान कोरोना वायरस के कारण जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+