बिहारः प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71 हजार के पार, 400 लोगों की हो चुकी है मौत

पटना। बिहार में कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को 12 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें से 8 मौत पटना एम्स में हुई हैं। बीते दिन की मौतों में दो डॉक्टर और एक रिटायर्ड डीएसपी भी शामिल हैं। इन मौतों के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। वहीं 3646 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71,794 हो गई। हालांकि 46, 265 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 64.44 प्रतिशत है।

Corona update 400 people died due to covid 19 in state

बता दें कि प्रदेश में अभी कोरोना के 25, 128 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को 13 जिलों में एस सौ से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बक्सर में 88, दरभंगा में 41, गया में 87, गोपालगंज में 90, जमुई में 32, जहानाबाद में 53, कैमूर में 15, खगडिया में 40, किशनगंज में 23, लखीसराय में 48, मधेपुरा में 35, मधुबनी में 87, अररिया में 82, अरवल में 39, औरंगाबाद में 48, बेगूसराय में 96, भोजपुर में 75 मुंगेर में 58 मरीज मिले।

इसके अलावा नवादा में 42, सहरसा में 81,सारण में 75, शेखपुरा में86, शिवहर में 20, सीवान में 60, सुपौल में 75 नए संक्रमित मिले। वहीं पटना में 568, बांका में 128, भागलपुर में 124, पूर्वी चंपारण में 188, कटिहार में 211, मुजफ्फरपुर में 109, नालंदा में 163, पूर्णिया में 104, रोहतास में 114, समस्तीपुर में 105, वैशाली में 125 , सीतामढ़ी में 113 और पश्चिमी चंपारण में 118 नए संक्रमित मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+