'लालू यादव सठिया गए हैं', कौन हैं जदयू नेता गोपाल मंडल, जिन्होंने RJD सुप्रीमो पर दिया विवादित बयान
Controversial statement: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र केंद्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ महगठबंधन के नेता रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं बिहार में महागठबंधन के सहयोगी दल जदयू और राजद के नेता आपस में ही विवादित बयान देकर 'INDIA गठबंधन' की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
'INDIA गठबंधन' में अभी यह मंथन चल ही रहा है कि नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनावी ताल ठोकने के लिए पीएम उम्मीदवार कौन होगा? सभी सहयोगी दल अपने-अपने नेताओं का नाम उछाल रहे हैं। तीन बैठकों के बाद भी पीएम मोदी को कौन टक्कर देगा यह फ़ैसला नहीं हो पाया है।

सियासी दांवपेंच के बीच बिहार के जदयू नेता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ सकता है। महागठबंधन में दरार भी पड़ सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के नेता गोपाल मंडल अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बन रहते हैं।
#WATCH | "Nitish Kumar worked hard and brought all the opposition parties together to work against BJP and PM Modi. No one becomes PM just because someone says so...Lalu Prasad Yadav is the messiah of the poor and a senior leader of our people...but just because Lalu Prasad Yadav… pic.twitter.com/oiFlfyt0Aw
— ANI (@ANI) September 3, 2023
भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस बार उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को ही निशाने पर लेते हुए कह दिया कि वह सठिया गये हैं।
जदयू नेता गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव के कहने से कोई पीएम नहीं बन जाएगा। मीडिया द्वारा राहुल गांधी को पीएम का चेहरा प्रोजेक्ट करने के सवाल पर गोपाल मंडल ये बात कही है। वहीं उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने हिंदुस्तान के लोगों को संगठित किया है। देशभर की ज़्यादातर पार्टी को उन्हें मोदी के खिलाफ एकजुट किया है।
गोपाल मंडल ने कहा कि किसी के कहने से कोई पीएम बन जाएगा क्या? लालू यादव हमारे पुराने नेता रह चुके हैं और पिछड़ों के मसीहा हैं। हंसाने-बुलाने का काम करते हैं। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर हुए कहा कि राहुल गांधी उस क़ाबिल हैं, उनके खानदान के लोग पीएम बनते रहे हैं, यह बात भी सही है, लेकिन सिर्फ लालू जी के कहने से यह नहीं हो जाएगा। किडनी प्लांट होने से थोड़ा उनका दिमाग सठिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications