बिहारः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी भक्त चरण दास कोरोना संक्रमित
पटना। बिहार में कोरोना के चपेट में अब राजनीतिक लोग भी आने लगे हैं। इसी क्रम में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब 12 दिन पहले दोनों नेता बेतिया गए थे, जहां एक आदिवासी लड़की की रेप और हत्या हुई थी। इसी मामले में दोनों मृत लड़की के परिजनों से मिले भी थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने दोनों नेताओं को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।

बता दें कि भक्त चरण दास और मदन मोहन झा 5 अप्रैल को किसान बिल पर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे बिहार में धरना देने वाले थे। लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अब वे धरना प्रदर्शन पर शामिल नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास अभी दिल्ली में और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा अपने आवास पर क्वारंटीन हैं। 3 दिन पहले भक्त चरण दास की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद शुक्रवार रात में मदन मोहन झा की भी कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी कोविड टेस्ट करवाने को कहा है।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना संक्रमण के 662 नए मामले सामने आए हैं। वहीं केवल पटना में 287 कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए। बता दें कि बीते एक अप्रैल को पटना में 174 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर लगातार हिदायत जारी कर रहा है। होली सामरोह के बाद से ही प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications