Congress MLA शकील अहमद ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर किया पलटवार, विजय सिन्हा के पास क्या जिन्न है?

Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। INDIA बनाम NDA की सियासत शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन पर तंज़ भरे लहज़े में कहा कि, बिहार में कांग्रेस कोटे से मंत्री पद को लेकर महागठबंधन में उठापटक हो सकती है।

लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर राहुल गांधी से मुलाक़ात कर सीक्रेट डील कर ली है। नीतीश कुमार कांग्रेस कोटे से एक मंत्री देना चाह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ़ बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने दो मंत्री पद के ऐलान के साथ बोर्ड और निगम में भी दावेदारी ठोक रहे हैं। लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी के मुलाक़ात के बाद से ही नीतीश कुमार के 'प्रेशर पॉल्टिक्स' हो रही है।

Congress MLA Shakeel Ahmed

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में Congress MLA Shakeel Ahmed ने विजय सिन्हा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ के बुनियाद पर राहुल गांधी की आवाज़ को दबाना चाह रही थी। लोकसभा की सदस्यता ख़त्म करवाने के लिए पुरज़ोर कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई।

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि INDIA गठबंधन की मज़बूती देखन के बाद से NDA घबरा गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता विपक्षी एकता को देखकर बौखला गए हैं। इसलिए ऊल जलूल बयानबाज़ी कर मतदाताओं को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

Congress MLA Shakeel Ahmed

विधायक शकील अहमद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के पास क्या जिन्न है, जो वह लालू यादव और राहुल गांधी बीच हुई बातों को जान गए। हार के डर से भाजपा नेता कुछ भी बयानबाज़ी कर रहे हैं। हम लोगों का एक ही नारा है, जितेगा 'INDIA' हारेगी भाजपा। हम सभी लोग एक साथ मिलकर केंद्र की सरकार को नाकों चने चबवाने का काम करेंगे।

भाजपा के लोग जान चुके हैं कि उनके झूठ वादे और इरादे में जनता खुद का नुकसान नहीं करने वाली है। भाजपा के लोग नफरत का बाज़ार बना रहे हैं और हम लोग मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं। इंसानियत को शर्मसार करने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+