केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जमकर बरसे Congress MLA शकील अहमद, पूछा- 1.25 करोड़ रुपये किसके थे?
Congress MLA Shakeel Ahmed News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। वहीं सियासी दल अपनी राजनीतिक ज़मीन को मज़बूत करने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इसी क्रम में बिहार के बेगूसराय ज़िला में कांग्रेस पार्टी ने नागरिक अभिनंदन सह परिवर्तन संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार ने जमकर निशाना साधा।
वन इंडिया हिंदी से कांग्रेस विधायक के नेता शकील अहमद ने केंद्रीय मंत्री गिररिराज सिंह (भाजपा, सांसद बेगूसराय पर जमकर निशाना साधा। उन्होंन कहा कि गिरिराज सिंह के घर से सवा करोड़ रुपये निकले थे, वह किसके थे। आज तक गिरिराज सिंह ने इस बात का जवाब नहीं दिया है। गिरिराज सिंह सवाल पर क्यों चुप्पी साध लेते हैं, क्या सिर्फ़ भड़काऊ भाषण देकर लोगों को भ्रमित करने के लिए ही उनकी ज़ुबान खुलती है?

कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा कि भाजपा के एक भी सांसद या नेता ने बिहार के विकास के लिए, किसी तरह का मंच सजाया है तो उसका उदाहरण पेश करे। गिरिराज सिंह किस बात के सांसद हैं, वह अपने कर्मभूमि का विकास नहीं कर पाये। अपने क्षेत्र की जनता को रोज़गार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधा नहीं दिला पाए।
Recommended Video
गिरिराज सिंह सिर्फ़ नफरती बयानबाज़ी करते हैं, लोगों के बीच अमन और चैन देखकर वह बेचैन हो जाते हैं। इसलिए वह समाज में नफ़रत फैलाकर माहौल ख़राब करना चाहते हैं। यह हम लोगों का देश है, अशफाकउल्लाह खान और भगत सिंह जैसे वीर योद्धाओं ने कुर्बानी देकर देश को आज़ाद कराया है।
गिरिराज सिंह हम लोगों को धमकी देने का नहीं करें। यह हम सभी लोगों का देश है और हम लोग यहां भाईचारे के साथ रहते हैं। शकील अहमद ने कहा कि इस देश का जो संविधान है, गंगा जमुनी तहज़ीब है, हम लोग मरते दम तक इसे बचाने का काम करेंगे। 'INDIA गठबंधन' के नाम से ही भाजपा नेताओं के होश उड़ गए हैं।
जो मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया करते थे। अब उन्हें 'INDIA' नाम से ही नफरत होने लगी है। इससे यह ज़ाहिर है कि भाजपा देश प्रेम का झूठा नाटक कर रही है। हम लोग मज़बूती से लड़ रहे हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से हार रही है।












Click it and Unblock the Notifications