तेजस्वी यादव होंगे बिहार में CM का चेहरा, सवाल पर क्या बोले कांग्रेस नेता?

जीतन राम मांझी ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें सीएम पद छोड़ना होगा और मुझे लगता है कि 2020 में तेजस्वी यादव ही महागठबंधन में सीएम पद का चेहरा होंगे।

नई दिल्ली। भाजपा और जेडीयू में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच बिहार में महागठबंधन की ओर से आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को सीएम के चेहरे के तौर पर पेश किया जाने लगा है। पिछले दिनों बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बयान दिया कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव सीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं, अब इस मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने बड़ा बयान दिया है।

tejashwi yadav

बिहार की कड़वा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर स्वीकार करेगी तो उन्होंने कहा, 'अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 में हैं और अभी हमारी प्राथमिकता 2019 का लोकसभा चुनाव है। हम उस समय देखेंगे कि गठबंधन की क्या स्थिति है। लालू यादव और राहुल गांधी इसपर फैसला लेंगे।'

आपको बता दें कि हाल में जीतन राम मांझी ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें सीएम पद छोड़ना होगा और मुझे लगता है कि 2020 में तेजस्वी यादव ही महागठबंधन में सीएम पद का चेहरा होंगे। हालांकि इसे लेकर जेडीयू की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन महागठबंधन में अगला विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+