पंजाब: केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, AAP सरकार को भी दी चेतावनी
प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा कर रहे थे।
चंडीगढ़,21 जुलाई। पंजाब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट द्वारा पूछताछ किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्य भर से हजारों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करने के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा सोनिया गांधी को झूठे केस फंसाया जा रहा है। इसी के खिलाफ़ भारी बरसात के बावजूद राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने पंजाब कांग्रेस भवन में इकट्ठे होकर राज भवन की ओर मार्च निकाला। उन्हें रास्ते में पानी की बौछारों से रोक दिया गया और बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ भारी प्रदर्शन
प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा कर रहे थे। इस दौरान उपस्थित रहे अन्य नेताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मंत्रियों में परगट सिंह, अरुणा चौधरी, गुरकीरत सिंह कोटली, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, भारत भूषण आशू, राणा गुरजीत सिंह सहित लखबीर सिंह लक्खा, बरिंदर ढिल्लों, दर्शन सिंह बराड़, दलबीर गोल्डी, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, कैप्टन संदीप संधू और मौजूदा व पूर्व विधायक शामिल रहे।

देश के हर एक नागरिक की लड़ाई है- वड़िंग
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वड़िंग ने कहा कि यह केवल सोनिया गांधी की अकेली लड़ाई नहीं है, बल्कि यह देश के हर एक नागरिक की लड़ाई है, जो लोकतंत्र व आजादी का समर्थन करता है।उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को बड़ी गलती लगी है, जिसने यह सोचा कि वह कांग्रेस पार्टी को डरा सकती है। उन्होंने पार्टी वर्करों का धन्यवाद किया, जो क्षेत्र में चल रही भारी बरसात के बावजूद प्रदर्शन में शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी सरकार को भी दी चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान राजा वड़िंग ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हम लाल डायरियां रखकर लोगों को धमकाने में विश्वास नहीं करते, बल्कि खुद को बचाना जानते हैं। समय बदलेगा और हर किसी को समझ लेना चाहिए कि न्याय का चक्कर पूरा घूमेगा और हर किसी को जवाबदेह बनाया जाएगा।

मान सरकार की बढ़ सकती है मुश्किलें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों के तानाशाही रवैये के खिलाफ भविष्य में ऐसे अन्य प्रदर्शन भी किए जाएंगे। उपस्थिति को संबोधित करते हुए, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस नेतृत्व को डराने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार भी जानती है कि इससे कुछ नहीं निकलने वाला, लेकिन वह यह सिर्फ झूठी सोच पैदा करना चाहती है। इससे पहले राहुल गांधी को 5 दिन 12 घंटे सवाल किए गए थे। जबकि अब इन्होंने गांधी को सम्मन भेजा है।

पूरा देश मोदी सरकार से दुखी और परेशान है- कांग्रेस
नेता विपक्ष ने कहा कि ना सिर्फ कांग्रेसी बल्कि पूरा देश मोदी सरकार से दुखी और परेशान है, जो एक परिवार के उन सदस्यों को धमका रही है जिसने स्वतंत्रता से पहले और बाद में देश के लिए कितना कुछ न्योछावर किया। उन्होंने अंदाजा लगाते हुए कहा कि यदि गांधी के कद वाली महिला जो 18 साल से अधिक समय के दौरान कांग्रेस की अध्यक्ष बनी रहीं और 10 साल यूपीए की चेयरपर्सन के तौर पर काम किया, के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो ऐसे में आम लोगों की हालत क्या होती होगी।

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने की केंद्र और राज्य सरकारों की निंदा
राजा वड़िंग ने कांग्रेसी वर्करों को भरोसा दिया कि पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई बुरे दिन देख चुकी है और यह वक्त भी बदल जाएगा व आने वाला समय कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का होगा। वह उन नेताओं पर भी बारसे जो पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को अपने दम पर लड़ने के लिए छोड़कर विदेशों में आनंद ले रहे हैं। उपस्थिति को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों की निंदा की। उन्होंने कहा कि हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं।

पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वह पंजाब की आप सरकार पर भी बरसे और कहा कि यह सबसे भ्रष्ट पार्टी और सरकार है, जिसने राज्यसभा की टिकटों को भी बेच दिया। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा दबाव में दिए गए बयानों पर भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को तंग किए जाने पर सवाल किए। उन्होंने कहा कि यदि मैं कहूं कि विजिलेंस प्रमुख या मुख्य सचिव ने मुझसे 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है, तो क्या आप उन्हें गिरफ्तार कर लोगे। जिसे लेकर उन्होंने झूठे आधार पर विजिलेंस द्वारा नामजद किए गए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जिक्र किया।
ये भी पढ़ें : बिहार: 32 वर्षों का इंतज़ार हुआ ख़त्म, बरौनी रिफाइनरी में बने ईंधन से उड़ानें भरेंगी फ्लाइट्स












Click it and Unblock the Notifications