'भारत जोड़ो यात्रा' में घायल इस कार्यकर्ता को कांग्रेस ने दिया घर, खड़गे ने सौंपी चाभी

कांग्रेस के उस कार्यकर्ता को पार्टी ने नया घर दे दिया जो 'भारत जोड़ो यात्रा' में घायल हुआ था। सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल गांधी ने घर की चाभी सौंपी।

पटना में महाबैठक में शामिल होने से पहले राहुल गांधी सदाकत आश्रम गए। करीब साढ़े सात साल बाद वे यहां पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के उस कार्यकर्ता को चाभी सौंपी जो 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के दौरान घायल हो गया था।

बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने पटना एयरपोर्ट से लेकर सदाकत आश्रम करीब 10 से अधिक जगहों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने इसको लेकर कहा कि ये तो पार्टी तो मोहब्बत की दुकान ही है। जहां हमेश प्रेम और सहिष्णुता की रही है। राहुल गांधी के इस दौरे में सबसे अधिक चर्चा रही एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर की। जिसे पार्टी ने उसे भारत जोड़ो यात्रा में पसीना ही खून बहाने पर दिया।

Congress helped worker wounded

कांग्रेस ने जिस कार्यकर्ता को घर दिया उसने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। उसे यात्रा के दौरान गंभीर चोटें आईं थी। यात्रा में समर्पण की भावना को देखते हुए इलाज के बाद कांग्रेस ने उसे नया घर बनवा कर दिया है। सदाकत आश्रम में शुक्रवार (23 जून) राहुल गांधी का आधे घंटे का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजदगी में भारत जोड़ो यात्रा के समय घायल मजदूर चंदन कुमार को घर की चाबी सौंपी।

कांग्रेस कार्यकर्ता चंदन के लिए ये घर यूथ कांग्रेस की ओर बनवाया गया। जिसमें 8 लाख रुपए का खर्च आया। चंदन को घर की चाभी सौंपने के अलावा राहुल गांधी ने सदाकत आश्रम में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर यहां लगाई गई एक प्रतिमा का भी अनावरण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+