बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर मिश्र का निधन, दो बार रह चुके हैं MLC

पटना। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बार बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके विजय शंकर मिश्र का शनिवार को पटना में लंबी बीमारी चलते निधन हो गया। उन्होंने नूरपुर इलाके में स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। सीएम नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है। अपने शोक संदेश में सीएम नीतीश ने विजय शंकर मिश्र को एक सक्षम राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। सीएम नीतीश कुमार ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

congress former mlc vijay shankar mishra passed away in patna

विजय शंकर मिश्र के एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण विधानसभा एवं सदाकत आश्रम कांग्रेस कार्यालय में उनके पिता के पार्थिव शरीर को नहीं ले जाया सका। रविवार सुबह 10 बजे आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। वहीं विजय शंकर मिश्र के निधन की सूचना मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा और कई अन्य नेताओं ने उनके बेटे से फोन पर बातकर शोक जताया। बता दें कि साल 1980 के दशक में बिहार में कांग्रेस सरकार के दौरान विजय शंकर मिश्र बीपीसीसी के उपाध्यक्ष रहे।

वहीं बिहार कांग्रेस के ट्विटर पेज हैंडल से ट्वीट कर कांग्रेस नेता विजय शंकर मिश्र के निधन की जानकारी दी गई। ट्वीट करते हुए लिखा गया कि बिहार कांग्रेस के वरीय नेता व बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य श्री विजय शंकर मिश्र जी का आज निधन हो गया । पूरा कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की चीर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+