पंजाब: सिद्धू मूसेवाला की हत्या का सियासी माइलेज लेने में जुटी कांग्रेस, वड़िंग ने की लोगों से ये अपील

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्ष के निशाने पर मान सरकार है और अब संगरुर उपचुनाव में कांग्रेस सिद्धू मूसेवाला की हत्या का सियासी माइलेज लेने में जुट गई है।

चंडीगढ़, 21 जून 2022। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्ष के निशाने पर मान सरकार है और अब संगरुर उपचुनाव में कांग्रेस सिद्धू मूसेवाला की हत्या का सियासी माइलेज लेने में जुट गई है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ने संगरूर लोकसभा क्षेत्र के वोटरों से दलवीर गोल्डी को वोट देने की अपील की है। गोल्डी के समर्थन में पार्टी के प्रचार का समापन करने के दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि यह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने का भी समय है, जो भारी खतरा होने के बावजूद मूसेवाला की जिंदगी की रक्षा करने में आप सरकार की आपराधिक लापरवाही और असफलता का परिणाम था।

warring

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा वायदे पूरे करने के लिए और समय मांगने पर भी चुटकी ली। उन्होंने सवाल किया कि आपको किस लिए समय चाहिए, ताकि मूसेवाला की तरह लोगों का गैंगस्टरों से कत्ल करवा सकें या फिर पंजाब को सांप्रदायिक दंगों में धकेल सकें, जैसा पटियाला में हुआ या फिर गैंगस्टरों को मजबूत कर ससकें, जो सरेआम लोगों से फिरौती मांग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गोल्डी के लिए लोगों जोरदार अपील करते हुए, पांच उम्मीदवारों में से बेहतर प्रत्याशी चुनने के लिए सावधानी से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक तरफ आपने दलबदलू को आजमाया और छोड़ दिया व दूसरी ओर दिल्ली दरबार के पिट्ठू हैं और इनमें से लायक और काबिल उम्मीदवार सिर्फ गोल्डी ही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू मूसेवाला की शोक सभा के बाद व्यक्तिगत तौर पर यहां रह रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग गोल्डी को एक मौका देंगे, जो पंजाब विधानसभा में बीते कार्यकाल के दौरान एक युवा और सरगरम विधायक के रुप में खुद को साबित कर चुके हैं, जिन्होंने हमेशा लोगों की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि यह मालवा के दिल, संगरूर क्षेत्र के लोगों के लिए एक सुनहरी अवसर है कि वे आम आदमी पार्टी सरकार को एक सबक सिखाएं जो हर मोर्चे पर फेल रही है। उन्होंने पंजाबियों से कहा कि चाहे संदिग्ध तरीके से बाहर से राज्यसभा उम्मीदवारों को लाना और थोपना हो या फिर अपराधियों और गैंगस्टरों को आजादी देना, यह समय इन्हें अपनी गलतियों का एहसास करवाने का है।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder Case: मूसेवाला की Bulletproof Car को लेकर बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी ।*news

    वड़िंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या वह सरकार से जान सकते हैं कि उसने संदिग्धों को काबू करने में क्या भूमिका निभाई? अधिकतर गिरफ्तारियां दिल्ली पुलिस द्वारा की गईं। इसी तरह, केजरीवाल द्वारा लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी पर खुशी व्यक्त करना हास्यास्पद है, क्योंकि उसे दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस को सुपुर्द किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से कांगेस पार्टी को वोट देने की अपील दोहराते हुए, कहा कि घमंडी होने के साथ-साथ इनका नाकाबिल और गैर तजुर्बेकार होना पंजाब को तबाह कर देगा और इन्हें वास्तविकता के दर्शन करवाकर झटका देना जरूरी है व संगरूर संसदीय उप चुनाव ने इन्हें आईना दिखाने का एक सुनहरी अवसर दिया है।उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं मौजूदा और पूर्व विधायक को व पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने हर चुनौती को पार करते हुए 24 घंटे पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि लड़ाई की अभी शुरुआत हुई है और हम संगरूर में जीत के साथ इसे एक निर्णायक नतीजे तक पहुंचाएंगे। उन्होंने उप चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा व्यक्त किया।

    ये भी पढ़ें: CM मान बोले- पंजाब पर 25 साल राज करने की बातें करते थे सुखबीर बादल, अब सिर्फ 3 विधायक हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+