लंदन में दिए विवादित बयान पर राहुल के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज
मुजफ्फरपुर। कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन के कॉलेज में कथित तौर पर विवादित भाषण दिया था जिसको लेकर उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। यहां के एक अधिकवक्ता ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत की छवि खराब करने, उन्मादी बयान देने और देश को अपमानित करने का आरोप लगाया है। सुनवाई की अगली तारीख 4 सितम्बर तय की गई है।

जानकारी हो कि राहुल गांधी ने लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटिजिक स्टडीज में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि एनडीए सरकार की विदेश नीति स्थायित्व नहीं है। पाकिस्तान से बातचीत को लेकर भी सरकार का स्टैंड क्लियर नहीं है। एनडीए सरकार की विदेश नीति एक लाइन लेंथ में काम नहीं कर रही है। इस दौरान राहुल गांधी डोकलाम पर भी बोले। उन्होंने कहा कि डोकलाम के मुद्दे को पीएम मोदी सीरियस नहीं रहे। राहुल ने पीएम पर हमला करते हुए कहा कि अगर सरकार पहले से कोशिश करती या ध्यान दिया होता तो डोकलाम जैसा मुद्दा सामने आया ही नहीं होता।
इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने इस दौरान आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस भारत की प्रकृति को बदलने की कोशिश कर रहा है। आरएसएस का विचार अरब दुनिया के मुस्लिम ब्रदरहुड के विचार के समान है।
बता दें कि इससे पहले अधिवक्ता सुधीर ओझा कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ भी पाकिस्तान में सेना प्रमुख से गले मिलने को लेकर परिवाद दायर किया था। उन्होंने सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह को लेकर परवाद दाखिल किया था। इस मामले में सुनवाई भी हो चुकी है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications