उपेंद्र कुशवाहा पर आपत्तिजनक बयान देकर फंसी Kangana Ranaut, सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज
Complaint filed against actor Kangana Ranaut, गया। बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आजकल फिल्मों से अधिक अपने राजनीतिक बयानों के कारण चर्चाओं में बनी रहती है। वहीं, अब कंगना रनौत के खिलाफ गया सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज हो गई है। यह शिकायत राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) नेता उपेंद्र कुशवाहा की एक चुनावी तस्वीर के दुरुपयोग करने पर दर्ज हुई है।
Recommended Video

गया सिविल कोर्ट के वकील शंभू प्रसाद ने कहा कि किसी भी नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना अपराध है। वकील की तरफ से बताया गया कि उन्होंने गया सिविल कोर्ट को मामले का संज्ञान लेने की गुजारिश की है। वहीं, सिविल कोर्ट में दाखिल परिवाद में रालोसपा के प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा ने कहा, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पूरे देश में सामाजिक नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने चुनाव की फोटो को प्रयोग में लाकर तीन दिसंबर को ट्वीट किया जिसमें उन्हें आजाद कश्मीर बताया गया है। कंगना की इस तरह की टिप्पणी करके उपेंद्र कुशवाहा के मान सम्मान पर ठेस पहुंचाने का काम किया है जो काफी शर्मनाक है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह सारा विवाद एक तस्वीर को लेकर है। कंगना रनौत ने 3 दिसंबर को एक तस्वीर रीट्वीट की थी, जिसमें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई नेताओं के पुरानी फोटो को लुटियंस, लिबरल, जिहादी, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिष्ट और खालिस्तानी बताया गया था। वहीं, ट्वीट में भी नेताओं को टुकड़े टुकड़े गैंग का नया स्टार कहा था।
उपेंद्र कुशवाहा ने भी जताई थी आपत्ति
कंगना रनौत के तस्वीर को रीट्वीट करने पर उपेंद्र कुशवाहा ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने 4 दिसंबर को ट्वीट किय था कि रालोसपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा की तस्वीर का दुरुपयोग करने से आपको राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा? कंगना रनौत, क्या आपको इतनी समझ है? उपेंद्र ने भी कंगना के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications