Gaya News: तपती धूप में DM के पास पहुंचे फरियादी, अपने दफ़्तर से बाहर निकलकर जिलाधिकारी ने किया ये काम
Gaya DM News: गया डीएम डॉ. त्यागरराजन एसएम की जिला के लोग तारीफ़ करते नहीं थकते हैं। सोमवार को एक बार फिर डीएम गया ने मानवता की मिसाल पेश की, जिसकी लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि डीएम को रूप में यह फरिश्ता हैं। दरअसत तेज़ गर्मी में अपनी फरियाद लेकर समाहरणालय में कई फरियादी पहुंचे थे।
जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जैसे ही उन्हें देखा वह ख़ुद अपने कार्यालय कक्ष से निकलकर बाहर आए। सभी फरियादियों को मीटिंग हॉल में बैठने के लिए कहा। बारी बारी से सबकी फरियाद सुनी है। लगभग 30 लोगों की समस्याओं को सुना और उसका हल निकाला।

बाराचट्टी प्रखंड के धनगाई थाना क्षेत्र के लाला सिंह ने आवेदन देते हुए बताया कि बदलैन जमीन को लेकर आपसी भूमि विवाद है। डीएम ने अंचलाधिकारी बाराचट्टी एव थानाध्यक्ष धनगाई को निर्देश दिया कि संयुक्त रूप से उक्त मामले की सुन कर उचित कार्रवाई करें।
राजेश कुमार दिव्यांग व्यक्ति ने आवेदन दिया कि उनका दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि लंबित है। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त कराया के जल्द ही उक्त प्रोत्साहन की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
कुजापि हाई स्कूल में नामांकन कराने आए शिवानी कुमारी को नामांकन नहीं लेने के संबंध में आवेदन पर जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रधानाध्यापक कुजापि हाई स्कूल को निर्देशित करे की उक्त विद्यार्थी को नियमानुसार नामांकन लेने की कार्रवाई करें।
चपरदाह परैया निवासी सुसीला देवी ने डीएम को बताया कि मुबारकपुर पंचायत के आशा दीदी के द्वारा निजी अस्पताल मैं उनके बच्चेदानी को निकालवाने का काम किया है, इसपर डीएम ने सिविल सर्जन को सख्त निर्देश दिया कि उक्त मामले की गंभीरता से जांच करते हुए कार्रवाई के साथ उस आशा दीदी को चयनमुक्त करने की कार्रवाई करें।

बाराचट्टी के जयगीर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में कुआ एव तालाब निर्माण का कार्य मनरेगा द्वारा किया गया था। तालाब निर्माण एव कुआँ निर्माण में पूर्ण रूप से काम नही किया गया परन्तु राशि की निकासी कर ली गयी। डीएम ने संबंधित मामले की जांच अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी को करने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications