Online shopping करने वाले हो जाएं सावधान ! कॉमर्शियल वेबसाइट से मंगाया ड्रोन कैमरा, निकले आलू
ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में कई लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी हो चुकी है। ज्वेलरी व्यवसायी चेतन कुमार के साथ ऐसे ही ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरा मीशो कंपनी की वेबसाइट से बुक किया था। ड्रोन कैमरा बुक करने...
नालंदा, 27 सितंबर 2022। बिहार में सायबर अपराध के मामले तो सामने आ ही रहे हैं। इसके साथ ही अब ऑनलाइन शापिंग में भी ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। ताज़ा मामला बिहार नालंदा के परबपुर बाज़ार का है जहां ऑनलाइन शापिंग के कर ड्रोन कैमरा मंगवाया लेकिन पार्सल में आलू निकला। आप भी ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा ना हो की आपके पास पसंदीदा सामान का पार्सल आए और उसमें कुछ और ही निकले। जब भी आप डिलिवरी एजेंट से पार्सल लें तो उसका वीडियो बनाते हुए सामान ज़रूर चेक करें।
Recommended Video

ज्वेलरी व्यवसायी को शातिरों ने लगाया चूना
ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में कई लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी हो चुकी है। ज्वेलरी व्यवसायी चेतन कुमार के साथ ऐसे ही ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरा मीशो कंपनी की वेबसाइट से बुक किया था। ड्रोन कैमरा बुक करने के बाद उन्होंने पैसे का भुगतान भी कर दिया था। रविवार के दिन डिलिवरी एजेंट पार्सल देने पहुंचा तो उन्होंने पार्सल को छुआ तो उसे शक हुआ कुछ गड़बड़ है। फिर उन्होंने डिलिवरी एजेंट को कहा कि पार्सल खोलें और वह वीडियो बनाने लगे। पार्सल खोलने के बाद उसमें ड्रोन कैमरा की जगह आलू निकला।

पैसे नहीं मिले वापस- चेतन
ज्वेलरी व्यवसायी चेतन कुमार ने डिलिवरी एजेंट से उसके दफ्तर की जानकारी मांगी। तो उसने बताया कि बिहार शरीफ स्थित सैडो फैक्स दफ़्तर (गैस गोदाम) से उसे पार्सल डिलिवरी के लिए दिया गया था। वह तो सिर्फ पार्सल डिलिवर करने आया है। वहीं पार्सल से आलू निकलने के बाद डिलिवरी एजेंट पार्सल वापस ले गया। पीड़ित चेतन ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान कर दिया था लेकिन पार्सल वापस ले जाने के बाद अभी तक पैसा वापस नहीं आया है।

बिजली बिल भुगतान के नाम पर ठगी
ग्वालियर से बिजली बिल भरने के नाम पर भी ठगी का मामला सामने आ चुका है। ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान के चक्कर में उपभोक्ताओं के खातों से लाखों रुपए उड़ा लिए गए। बिजली कनेक्शन कट जाने की डर से उपभोक्ता हड़बड़ाहट में क्रॉस चेक नहीं कर रहे हैं कि कॉल वास्तव में बिजली विभाग की तरफ़ से है या ठगों की तरफ़ से है। वहीं कॉल पर भुगतान के लिए एप्प डाउनलोड करवाने की बात कही जा रही है। जैसे ही लोग एप्प डाउनलोड करते हैं उनके अकाउंट से पैसे कट जा रहे हैं।

ग्वालियर से भी सामने आए ठगी के मामले
ग्वालियर के गोला का मंदिर निवासी प्रकाश राय और अमलतास कॉलोनी के रहने वाले मुनेन्द्र प्रताप सिंह ठगों का शिकार हो चुके हैं। प्रकाश राय के पास मोबाइल में बिजली कनेक्शन कटने का एक संदेश आया, जिसमें लिखा था कि बिजली कनेक्शन कटने से बचने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करें। इसके साथ ही संदेश में अधिकारी का नंबर भी दिया गया था। जब प्रकाश ने उस नंबर पर कॉल किया तो उसे एक एप्प डाउनलोड करवा लिया। वहीं प्रकाश से बोला की कोड गया होगा वह बताएं जैसे प्रकाश ने कोड बताया खातें से 1 लाख 96 हज़ार रुपये कट गए। ठीक इसी तरह से ठगों ने मुनेंद्र को शिकार बनाते हुए 1 लाख 98 हज़ार 996 रुपये खाते से निकाल लिए।
ये भी पढ़ें: बिहार: खगड़िया में होगी ड्रैगन फ्रूट की खेती, एक महीने में ही किसान हो जाएंगे मालामाल












Click it and Unblock the Notifications