मुख्यमंत्री की रिश्तेदार है लड़की और शाहरुख खान नाम के प्रेमी की खातिर प्यार में किया ये काम...
ऐसा सोचकर लड़की लड़के के साथ उसके गांव मुजफ्फरपुर चली आई। पढ़ाई के दौरान इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया।
पटना। जिसे मणिपुर की पुलिस बरामद करने के लिए दिन-रात एक किए हुए थी और खाक छान रही थी। वो बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने प्रेमी शाहरुख खान के साथ इश्क फरमा रही थी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के रिश्तेदार की लड़की प्रेम प्रसंग में मणिपुर से भागकर बिहार के मुजफ्फरपुर आई और कोर्ट में अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर ली। लेकिन इस बात की जानकारी लड़की के परिवार वालों को नहीं थी। लड़की के घर से भाग जाने के बाद उसके परिवार वालों ने अपहरण होने का मामला दर्ज कराया गया।

मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण मणिपुर की पुलिस उसकी बरामदगी के लिए दिन रात एक की हुई थी। तभी मोबाइल लोकेशन के आधार पर ये पता चला कि लड़की बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में है। फिर क्या था मणिपुर पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस से संपर्क किया और लड़की की बरामदगी की कोशिश करने लगी। फिर कुछ ही देर में मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसे साहेबगंज थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी की बात कर रही थी पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसे मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के रहने वाले शाहरुख खान और मणिपुर की रहने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि इन दोनों के रिश्ते को परिवार वाले कभी नहीं मानते। ऐसा सोचकर लड़की लड़के के साथ उसके गांव मुजफ्फरपुर चली आई। लड़की के घर से गायब हो जाने के बाद उसके माता-पिता ने नजदीकी थाने में जाकर लड़की के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि उसका मोबाइल लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में मिला जहां मुजफ्फरपुर पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया गया।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर जिले के एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव से बरामद हुई इंजीनियरिंग की छात्रा मणिपुर के चंदेल जिले के मंत्री पंथा गांव की रहने वाली है। वहीं साहिबगंज का रहने वाला शाहरुख खान चंडीगढ़ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ता था। जहां वो छात्रा भी पढ़ती थी। पढ़ाई के दौरान इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। फिर शादी के लिए ये दोनों भाग कर बिहार चले आए। बिहार आने के बाद दोनों ने कोर्ट में शादी की और एक साथ रहने लगे। वहीं लड़की की तलाश में जुटी मणिपुर पुलिस छानबीन करते हुए लड़की के मुजफ्फरपुर में होने की बात बताई। जिसे बरामद कर लिया गया है। बरामद छात्रा को मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लड़की मणिपुर के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार बताई जा रही है।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications