CM नीतीश कुमार ने ट्वीट कर अनलॉक के छठवें चरण की दी जानकारी, खुलेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल
पटना। बुधवार को बिहार में कोरोना वायरस के घटते आंकड़ों को देखते हुए नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में अनलॉक-6 की घोषणा कर दी है। सीए नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। अब राज्य की सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग मॉल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेगें।
Recommended Video

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।इसके अलावा ट्वीट कर लिखा कि सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (पहली से बारहवीं कक्षा तक) के साथ साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेगें। राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी।
साथ ही ट्वीट कर कहा कि 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान (आंगतुको के साथ) खुल सकेगें। परन्तु तीसरे लहर की संभावना के मद्देनजर हम सभी बिहारवासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications