बिहार चुनाव: लालू-राबड़ी को निशाने पर लेते हुए CM नीतीश कुमार बोले- पति पत्नी के राज में क्या हुआ?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है। सोमवार से उन्होंने पहली वर्चुअल रैली की। जिसमें उन्होंने अपनी सरकार में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। लोगों को यह अहसास कराने की कोशिश की बिहार में नीतीश-राज से बेहतर व्यवस्थाएं कोई नहीं दे सकता। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के शासन को भी आड़े हाथों लिया। लालू-राबड़ी पर सीधी टिप्पणी करते हुए नीतीश बोले कि, 'इन पति-पत्नी के राज में क्या हुआ था?'

lalu yadav , rabri and nitish kumar

अपने पहले ही भाषण में नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के भी कई सवालों के जवाब दिये। हालांकि, ज्यादा फोकस राजद को टारगेट करने पर ही रहा। नीतीश ने लालू-राबड़ी की सरकार को पति-पत्नी की सरकार कहकर संबोधित किया। पहली वर्चुअल रैली में नीतीश ने आरजेडी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी यादव की ओर से किए जा रहे हमलों का जवाब देने की कोशिश की। कुमार ने यह भी स्वीकारा कि उनकी सरकार बिहार में उद्योग लाने में असफल रही।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: जानिए First Phase के चुनाव में कितने Candidates करोड़पति ? | वनइंडिाय हिंदी

    हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके विकल्प के तौर पर उनकी सरकार ने बिहार के गांवों का दूसरे तरीके से विकास किया। सीएम नीतीश ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे समाज को बांटना चाहते हैं और हम एक करना चाहते हैं। कुछ लोग अनेक प्रकार के भ्रम पैदा कर रहे हैं।

    lalu yadav , rabri and nitish kumar

    साथ ही उन्होंने कहा कि हम काम करने वाले हैं, कुछ लोग जुबान चलाने वाले हैं। कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी, बेटा-बेटी ही परिवार है, लेकिन हमारे लिए पूरा बिहार ही परिवार है। कुछ लोग निजी परिवारवाद के समर्थक हैं, इनसे सचेत रहने की जरूरत है। सीएम नीतीश ने कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को पता ही नहीं है कि 15 साल पहले कैसा हाल था, इसलिए हम यही कहेंगे कि उम्रदराज लोग युवाओं को उस वक्त की सच्चाई से अवगत कराएं।

    nitish kuamar reply tejashwai question during virtual railey

    तेजस्वी ने 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा किया, नीतीश बोले- दुनिया में कहीं भी संभव नहीं
    सीएम नीतीश ने कहा कि आजकल कुछ लोग बेरोजगारी की बात कर रहे हैं। दुनिया में कहीं भी सरकारी सेवा में ही सबको नौकरी मिलती है क्या। यह संभव है क्या? इसलिए लोगों को कहेंगे सचेत रहिए। हमने 7 निश्चय दो के तहत तय किया है कि हमारे यहां के किसी को भी बाहर ना जाना पड़े, लेकिन अगर कोई स्वेच्छा से जाना चाहे तो रुकावट नहीं है। अगली बार मौका मिला तो हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाएंगे। सभी गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे।

    तेजस्वी कहते हैं - हो रहा दलितों पर अत्याचार, नीतीश बोले- दलितों पर हुआ अन्याय तो देंगे नौकरी
    अनुसूचित जाति अधिनियम को देखकर मैंने तय किया है कि अगर इस समाज के लोगों का जान का नुकसान होता है तो हमने उनके लिए नौकरी का प्रावधान किया है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का ये लोग वोट ले लेते हैं, लेकिन भागलपुर दंगे के पीड़ितों को पेंशन का प्रावधान हमने ही किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+