जेडीयू अध्यक्ष बनते ही सीएम नीतीश कुमार ने दिया सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा बयान

राजगीर। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष का पदभार संभालते ही बिहार के मुख्मंत्री नीतीश कुमार ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में सर्जिकल स्ट्राइक पर किसी प्रकार की राजनीति को वो नहीं होने देंगे।

nitish kumar

'सर्जिकल स्ट्राइक पर नहीं होनी चाहिए राजनीति'

राजगीर में जेडीयू के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के नए अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को वह समर्थन देते हैं लेकिन इसके राजनीतिक इस्तेमाल के वह खिलाफ हैं।

नीतीश ने कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र और भारतीय सेना के साथ हम खड़े हैं। लेकिन अगर घरेलू राजनीति में इसका कोई इस्तेमाल होगा तो उसका हम समर्थन नहीं करते।'

भाजपा की रणनीति के खिलाफ नीतीश का वार

सर्जिकल स्ट्राइक का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फायदा उठाने की कवायद में भाजपा जुटी है। वहीं प्रतिद्वंद्वी पार्टियां इस मुद्दे पर भाजपा की पुरजोर खिलाफत कर रही हैं ताकि इसका चुनावी लाभ उसे न मिल सके।

पहले ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर भाजपा को काउंटर कर रही है। अब जेडीयू ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिकरण पर भाजपा की आलोचना की है।

रविवार को जेडीयू अध्यक्ष बने नीतीश कुमार

रविवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड का प्रेसिडेंट बनाया गया। नालंदा के राजगीर में पार्टी की दो दिवसीय मीटिंग शुरू हुई जिसमें औपचारिक तौर पर नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद का भार ग्रहण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+