Pegasus जासूसी मामले पर नीतीश कुमार का बयान, कहा- यह सब गंदी बात है, फालतू चीज है

पटना। पेगासस जासूसी मामना प्रकाश में आने के बाद देशभर में सियासी बवाल मचा हुआ है। संसद में आज से शुरू हुए मॉनसून सत्र में भी इसको लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पेगासस जासूसी मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे बेकार की बातें बताते हुए कहा कि किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है।

cm nitish kumar statement on pegasus spyware

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ये गलत है। यह सब गंदी बात है, सब फालतू चीज है, किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है। मेरे हिसाब से बिल्कुल बेकार बात है। नई टेक्नॉलोजी का दुरुपयोग हो रहा है। इसका बुरा असर भी पड़ रहा है। कई जगह लोगों को परेशानी हो रही है। काम करना चाहते हैं, उसमें बाधा आती है। कोई गलत काम करता है तो उस पर शुरू से ही कार्रवाई करने का प्रावधान होता है।

Recommended Video

      Pegasus Spyware: Modi Government ने सदन में कहा- लीक डेटा में गुमराह करने वाले तथ्य | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि देश के कई पत्रकारों, राजनेताओं और दूसरे लोगों की जासूसी के मामले को लेकर मानसून सत्र के पहले दिन आज (सोमवार) संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष के हंगामे के बाद केंद्रीय आईटी मंत्री ने लोकसभा में जवाब दिया है। वैष्णव ने इस रिपोर्ट की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ये तथ्यों से परे है और इसमें सच्चाई नहीं है।

      केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार का पक्ष रखते हुए लोकसभा में कहा, कल रात एक वेब पोर्टल ने बेहद सनसनीखेज रिपोर्ट दी है। इसमें कई आरोप लगाए गए हैं। संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले प्रेस रिपोर्ट सामने आई। यह भी सिर्फ संयोग नहीं हो सकता। पहले भी व्हाट्सएप पर पेगासस इस्तेमाल को लेकर इसी तरह के दावे किए गए थे। उन रिपोर्टों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं था। ये जो रिपोर्ट कल आई है ये देश के लोकतंत्र और हमारी सुस्थापित संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास लगती हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+