कन्हैया कुमार और लोजपा सांसद से मुलाकात पर सीएम नीतीश ने की टिप्पणी, कहा- कोई सियासी बातचीत नहीं हुई

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कन्हैया कुमार और लोजपा सांसद से मुलाकात पर बयान दिया है। बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कन्हैया कुमार से उनकी यह पहली मुलाकात हुई थी। उसके बाद वो अशोक चौधरी से मिले थे। कन्हैया और सासंद चंदन सिंह से किसी तरह की कोई सियासी बातचीत नहीं हुई थी। दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्र की समस्या लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि कन्हैया कुमार से मुलाकात भी उनकी पार्टी के नेताओं के साथ हुई थी, जिसमें वो अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर आए थे, जिस पर चर्चा हुई।

CM Nitish kumar statement on meeting with kanhaiya kumar and ljp mp

सीएम ने कहा कि मुझसे मिलने से किसी को चिंता नहीं होनी चाहिए। जो भी मुझसे मिले हैं, अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर ही आए हैं। किसी भी दल के लोग अगर आते हैं तो हम सबको मिलने का समय देते हैं। कन्हैया कुमार के अलावा उनकी पार्टी के दूसरे नेता भी हमसे मिले लेकिन किसी से कोई राजनीतिक बात नहीं हुई।

वहीं आरक्षण पर देश में चल रही चर्चा पर नीतीश कुमार ने फिर स्पष्ट किया कि आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। आरक्षण पूर्व की भांति है। यह लागू रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, जिन्हें आरक्षण का लाभ मिल रहा है उन्हें नहीं मिली ऐसी कोई बात नहीं है। सीएम ने कहा कि आर्थिक आधार पर भी लोगों को आरक्षण दिया जा रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से बिहार की तर्ज पर आरक्षण देने की मांग करते हुए कहा कि जिस तरीके से बिहार में पिछड़ों के साथ-साथ अति पिछड़ों को भी आरक्षण दिया जा रहा है, केंद्र में भी उसी तर्ज पर पिछड़े कोटे से अति पिछड़ों को आरक्षण दिया जाए तो अच्छी बात होगी। इसके अलावा नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना की मांग को फिर दोहराते हुए कहा कि हम केंद्र सरकार से पहले भी यह मांग कर चुके हैं जातीय आधार पर जनगणना होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+