नीतीश कुमार बोले- हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं, सभी की सहमति से हुई नियुक्ति

पटना, अगस्त 01: हाल ही में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पार्टी के सीनियर नेता ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इसी बीच मीडिया में खबरें आई थी कि ललन सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के भीतर कई लोग नाराज हैं। पार्टी में नाराजगी की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। ललन सिंह का पार्टी से पुराना नाता है। सभी ने राष्ट्रीय पार्टी प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति का समर्थन किया है।

Bihar CM Nitish Kumar says We dont have any conflict in our party Lalan Singh affiliation with party

दिल्ली में आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेकर पटना लौटने के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रविवार को मैं दिल्ली में ही था और शाम को पटना आना था तो दिन में सभी राज्यों के लोगों से मुलाकात हुई। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने ललन सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के मामले में कहा कि जेडीयू में कोई किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और जेडीयू एकजुट है।

उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी वाले बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि सबका समर्थन था कि ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. पार्टी की बैठक में जब यह प्रस्ताव रखा गया उसके बाद सभी का भाषण हुआ और सभी लोगों ने सहमति जताई। नीतीश कुमार ने कहा कि, हम कल जाति आधारित जनगणना पर चर्चा करेंगे और फिर पीएम को पत्र लिखकर उनका समय मांगेंगे। साथ ही उपेंद्र कुशवाह के पीएम मैटेरियल के बयान पर उन्होंने कहा कि कुशवाहा जी बोल रहे हैं लेकिन हम लोगों की इन चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जब आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बने थे तो उन्हें सार्वजनिक तौर पर बधाई नहीं दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि, नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के फैसले से शायद खुश नहीं हैं। ट्विटर पर एक के बाद एक कुल छह ट्वीट किया। लेकिन किसी ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+