मजदूरों की हत्या को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने दिया बयान, कहा- LG से हुई है बात

पटना। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बिहार के दो मजदूरों की हुई हत्या को लेकर प्रदेश की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ जहां विपक्ष राज्य सरकार को जिम्मेदार बता रहा है। वहीं राज्य की नीतीश सरकार मामले को लेकर लोगों को विश्वास दिला रही है कि सरकार चिंतित है। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने जम्मू-कश्मीर के एलजी से बात की है और हालिया हत्याओं पर चिंता जताई है। यह साफ है कि कुछ लोग जम्मू-कश्मीर में काम करने गए लोगों को निशाना बना रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर में प्रवासियों की सुरक्षा के लिए उपाय किए जाएंगे

cm nitish kumar said he talk with lg of jammu kashmir in case of murder of two labours

वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले लिया। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर के हालात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से नहीं संभल रहे हैं तो उसकी जिम्मेदारी बिहारियों को दे दें, 15 दिन में बिहारी जम्मू-कश्मीर के हालात को सुधार देंगे। बता दें कि कुलगाम में हुए मजदूरों की हत्या के बाद से सियासी हलचल शुरू हो गई है। बिहार के नेता मामले को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में रोजगार की कमी की वजह से ही बिहार के लोग दूसरे राज्यों में जाकर काम करने को मजबूर हैं। ऐसे में उन्होंने राज्य सरकार की अक्षमता जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि एक मजदूर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले शनिवार को श्रीनगर और पुलवामा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+