'आप सुंदर हैं' भरी मीटिंग में सीएम नीतीश की टिप्पणी से आहत हुईं भाजपा महिला विधायक ने क्या कहा?

पटना। बिहार एनडीए की बैठक में सीएम नीतीश कुमार की भाजपा महिला विधायक निक्की हेम्ब्रम पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल, मीटिंग के दौरान नीतीश कुमार ने भाजपा महिला विधायक को कहा कि आप इतनी सुंदर हैं और आप इस तरह की बात कैसे कह सकती हैं। CM नीतीश ने यह भी कहा कि आप लगता है अपने क्षेत्र में जाती नहीं हैं, इसीलिए शायद आपको पता नहीं कि आदिवासियों के लिए हमारी सरकार ने कितना काम किया है।

cm nitish kumar said abou beauty of bjp mla nikki hembram

वहीं इस पूरे मामले को लेकर भाजपा महिला विधायक निक्की हेम्ब्रम ने भास्कर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएम बताएं कि उन्होंने किस संदर्भ में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। क्योंकि इससे मेरे सम्मान को ठेस पहुंचा है।

इसके अलावा इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र को लेकर सोमवार को एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने जो कुछ कहा, उसकी वजह से हमारे सम्मान को ठेस पहुंची है। इस मामले में सीएम क्या कहना चाहते थे इसको लेकर उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। विधायक निक्की हेंब्रम के मुताबिक उन्होंने पार्टी फोरम पर भी इस बात को रखा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को भी इस बारे में अवगत कराया है। नीतीश कुमार की बातों से ठेस लगी है और आहत हुई हूं। बता दें कि विधायक निक्की हेम्ब्रम खुद राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य भी रह चुकी हैं। साल 2020 में भाजपा ने कटोरिया विधानसभा से टिकट दिया था। इस पर वह जीतकर पहली बार विधायक बनीं।

वहीं विधायक निक्की हेम्ब्रम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी पर लालू प्रसाद की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि रंगीन मिजाजी के चर्चे सरेआम हैं। इस उम्र में भी चच्चा बदनाम हैं। उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा, 'महिलाओं की सुंदरता को ही निहारता रह गया। तीन नंबरी पार्टी का मुखिया बिहार को फिसड्डी राज्य का दर्जा जो दिला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+