Bihar: नीतीश कुमार की तबीयत खराब, वायरल फ्लू की चपेट में आए सीएम, कई कार्यक्रम स्थगित
Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार पिछले दो-तीन दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें वायरल फ्लू हो गया है।
मौसम में बदलाव की वजह से सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने बताया गया है। मुख्यमंत्री आवास की ओर से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की नसीहत दी है। वहीं उनकी तबीयत को देखते हुए बैठक और कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

सीएम का नालंदा दौरा स्थगित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा जिले के दौरे को स्थगित कर दिया है। सीएम को गुरुवार को राजगीर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होना था,लेकिन अब वह कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
जानकारी के अनुसार बीते तीन दिनों से सीएम नीतीश बुखार से ग्रस्त हैं। ऐसे में उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।
बदलते मौसम का असर
आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम नीतीश कुमार का घर पर ही डॉक्टरों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
सीएम के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की बात नहीं है। मौसम के बदलाव का असर सेहत पर पड़ा है। वायरल फीवर से वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications