Bihar Politics: 'सम्राट के बाप को इज़्ज़त किसने दी भूल गए', जब BJP अध्यक्ष पर बरसे CM Nitish
CM Nitish And Samrat Chaudhary News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। भाजपा नेता लगातार प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा। सीएम के बयान पर सम्राट चौधरी ने भी पलटवार किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब बिहार भाजपा अध्यक्ष को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो इस पर नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप जिस व्यक्ति का नाम ले रहे हैं, उससे बाप को इज़्ज़त हमने दी। कम उम्र होने के वावजूद विधायाक, मंत्री उसे किसने बनाया। उसने कोई पार्टी छोड़ी है, रोज़ दल बदलता है। मुझे छोड़कर गया तो, आज किस जगह है। उसकी बात करने का कोई फायदा नहीं उसकी कोई वैल्यू नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी तल्ख टिप्पणी की है। मीडिया से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को लालू प्रसाद यादव कितना कूटवाए थे याद है न? गुंडों को भेजकर लालू यादव ने नीतीश कुमार को पीटवाया था, वह वह भूल गए।
नीतीश कुमार को लव-कुश समाज ने जो प्रतिष्ठा देकर सीएम बनाया, वह किसी के नहीं हुए। मेरे पिता जी से नीतीश कुमार 20 साल छोटे हैं। देश की सेना में मेरे पिता जी जब थे, उस वक्त नीतीश कुमार हाफ पैंट पहना करते होंगे। लव-कुश समाजा ने नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन उन्होंने किया सिला दिया यह दुनिया जानती है।
बिहार की सियासत में जुबानी जंग का सिलसिला जारी है, इससे पहले सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राजनीति का कैंसर बतयाया था। वहीं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी को 'शकुनी मामा' का पुत्र बताया था।












Click it and Unblock the Notifications