Bihar political Crisis: सियासी घमासान के बीच BJP नेता के साथ महादेव मंदिर में दिखे CM नीतीश
CM Nitish Kumar In Buxar Mahadev Temple: बिहार में मचे सियासी तूफान के बीच सीएम नीतीश कुमार शनिवार बक्सर पहुंचे। बक्सर में उन्होंने ब्रह्मपुर मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया । इसके साथ ही मंदिर के कायाकल्प के दूसरे चरण की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दिग्गज नेता अश्विनी कुमार चौबे भी नज़र आए। ग़ौरतलब है कि दोनों ने एख साथ ही मंदिर में आरती की। बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच सीएम नीतीश कुमार और भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे की साथ वाली तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है।

बक्सर के ब्रह्मपुर मंदिर में दोनों को एक साथ पूजा-पाठ करते देख, संभावनाओं की सियासत को और भी हवा मिल गई है। चर्चा तेज़ हो चुकी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाला बदलते हुए एनडीए के साथ जा सकते हैं और आगामी चुनाव में भाजपा का कमल खिला सकते हैं।
बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच सूत्रों के हवाले से यह ख़बर आ रही है कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपना समर्थन वापिस ले सकती है। इसी क्रम में राजद कोटे से एक मंत्री ने अपनी सरकारी गाड़ी वापिस कर दी है।
इसके साथ ही ख़बर यह है कि राज्यपाल के पास जाकर राजद सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकती है। बिहार में मचे सियासी तूफान के बीच दिल्ली में जमुई सांसद चिराग पासवान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की।
अमित शाह के आवास पर चली बैठक में चिराग पासवान के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। अमित शाह के घर से चिराग पासवान निकल चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में चिराग पासवान के साथ अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन के फैसले को लेकर चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications