EWS के 'सुप्रीम' फैसले को नीतीश कुमार ने बताया सही, जनगणना को लेकर की ये मांग

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने EWS पर ऐतिहासिक फैसला दिया, जिसके तहत 10 फीसदी आरक्षण को बरकरार रखा गया है। इसको लेकर देश में सियासत जारी है। जिस पर सभी पार्टियों की राय अलग-अलग है। अब इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। साथ ही केंद्र सरकार के सामने एक नई मांग रख दी।

Recommended Video

    Nitish Kumar ने EWS आरक्षण पर SC के फैसले के बाद उठाई ये मांग | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    ews

    पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला किया है वो बिल्कुल ठीक है, लेकिन हम जाति आधारित जनसंख्या जनगणना की मांग करते हैं। हमने जाति आधारित जनगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इससे लोगों की आर्थिक स्थिति भी साफ हो जाएगी और हम उनके लिए बेहतर योजनाएं प्रदान कर सकेंगे।

    नीतीश कुमार ने आगे कहा कि अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की सीमा को 27% से बढ़ाने की जरूरत है। उनके मुताबिक SC के लिए 15 प्रतिशत और ST के लिए 7.5 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान उनकी जनसंख्या के आधार पर है, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए ऐसा नहीं है। वैसे अब नीतीश ने EWS पर केंद्र का समर्थन कर दिया है, लेकिन देखने वाली बात ये होगी क्या उनकी इस मांग पर मोदी सरकार विचार करती है या नहीं?

    2019 से लागू है EWS आरक्षण
    आपको बता दें कि 2019 में मोदी सरकार ने संविधान में संशोधन किया था, जिसके तहत आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला हुआ। ये आरक्षण अन्य श्रेणियों की तरह नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में था। बाद में सुप्रीम कोर्ट में इस संशोधन को चुनौती दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने 3-2 के मत से इस पर फैसला पास किया। जिसमें कहा गया कि ये आरक्षण सही है और ये पूरी तरह से बरकरार रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+