बिहारः नए मंत्रियों को बांटा गया विभाग, शाहनवाज हुसैन को मिला उद्योग मंत्रालय

पटना। बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभाग बांट दिया गया है। दरअसल, कैबिनेट विस्तार के बाद ही सीएम नीतीश कुमार ने जिक्र किया था कि बहुत जल्द ही नए मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिये जाएंगे। बीजेपी के कद्दावर नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को उद्योग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Recommended Video

    Nitish Cabinet Expansion: Shahnawaz Hussain को उद्योग मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
    cm nitish kumar distribute portfolio to new ministers

    इसके अलावा मदन सहनी समाज कल्याण, प्रमोद कुमार को गन्ना उद्योग व विधि, संजय कुमार झा जल संसाधन, सूचना व जनसंपर्क, लेसी सिंह खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण, सम्राट चौधरी पंचायती राज, नीरज कुमार सिंह बबलू को पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिया गया है।

    वहीं सुभाष सिंह को सहकारिता, नितिन नवीन को पथ निर्माण, सुमित कुमार को विज्ञान व प्रावैधिकी, सुनील कुमार को मद्य निषेध और उत्पाद व निबंधन, नारायण प्रसाद प्रर्यटन, जयंत राज ग्रामीण कार्य, आलोक रंजन कल, संस्कृति एवं युवा, मो. जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण और जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग दिया गया है।

    आपको बता दें कि राजधानी पटना के राजभवन में बिहार कैबिनेट का विस्तार हुआ। राजभवन में 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई. राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम व पूर्व हम प्रमुख जीतन राम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधानमंडल के सभापति अवधेश नारायण सिंह, दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और वीआईपी प्रमुख व मंत्री मुकेश सहनी सहित तमाम बड़े नेता वहां मौजूद थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+