RJD ने पार्टी कार्यालय के लिए मांगी जगह तो गुस्साए सीएम, कहा- जमीन क्या आसमान से लाएंगे

पटना। शुक्रवार को राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी कार्यालय के लिए और जमीन की मांग की थी, जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि जमीन कहां आसमान से लाएंगे। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वे लोग क्या बोलते हैं वहीं जानें। सीएम के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जदयू ने विधायकों के फ्लैट को तोड़कर जमीन कब्जाई है।

cm nitish kumar angry of land distribution for rjd party office

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सीएम से सबसे बड़ी पार्टी राजद के कार्यालय के लिए सबसे कम आवंटित जमीन की सच्चाई पर सवाल पूछ लिया तो आदतन गुस्सा आ गया। पार्टी कार्यालय के जमीन को लेकर सीएम नीतीश ने यह भी कहा था कि सारी रिकॉगनाइज पार्टियों को हम लोगों ने 2006 के बाद जमीन दी है। इन लोगों ने कभी दी है?।

तेजस्वी यादव ने आंकड़ा देते हुए बताया कि जदयू के पास 41 विधायक हैं और कार्यालय 66 हजार वर्ग फीट में है, भाजपा के 74 विधायक हैं और कार्यालय 52 हजार वर्ग फीट में है। वहीं राजद के 75 विधायक हैं जबकि पार्टी के पास केवल 19 हजार 482 वर्ग फीट है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर इस तरह की बात कोई करे तो उसी से पूछ लिया करिए। बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भवन निर्माण विभाग को लिखे अपने पत्र में कहा है कि जेडीयू को 66000 वर्ग फीट, भारतीय जनता पार्टी को 52000 वर्ग फीट और राष्ट्रीय जनता दल को केवल 19842 वर्ग फीट जमीन दी गयी है। यह आवंटन न्याय के सिद्धांत के विपरीत है।

इसके अलावा उन्होंने लिखा कि ऐसे में राजद कार्यालय के बगल में एक खाली प्लॉट है, जो दीवार से उत्तर तरफ सटा हुआ है। यह जमीन राजद कार्यालय के लिए उचित है। इस जमीन को राजद को आवंटित किया जाना चाहिए क्योंकि आवश्यक कार्यों के निष्पादन में कठिनाई हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+