Bihar News: के.के पाठक ने बात नहीं मानी है, आज ही बुलाकर बात करेंगे- CM नीतीश कुमार
Bihar News In Hindi: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्षी नेता केके पाठक द्वारा लिये गए फ़ैसलों के ख़िलाफ़ लगातार आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। इसी क्रम में बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी विधायकों ने केके पाठक के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।
विधायकों ने कहा कि शिक्षा विभाग में केके पाठक लगातार मनमानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। विधायकों के सवालों पर जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षकों के लिए राहत भरी बात बोली है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के विद्यालय आने का जो वक्त मुकर्रर किया गया है, उस पर आज ही केके पाठक को बुलाकर बात करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विधायकों से मुख़ातिब होते हुए अपनी बात कही।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षकों को लेकर जो आप लोगों ने सवाल पूछा है, तो जो शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्कूल आने का वक्त सुबह 9 बजे से 5 बजे तक है। हमने पहले ही कहा कि स्कूल आने और जाने का वक्त 9 बजे से 5 बजे नहीं होना चाहिए।
स्कूल आने का वक्त सुबह 10 बजे से शाम शाम 4 बजे तक होना चाहिए, यह बात हमने कही है। अगर अभी उस बात को नहीं माना है, तो आप लोग देख रहे थे तो इस बात को मुझसे कहते कि आपकी बात केके पाठक ने नहीं मानी।
अभी आप लोग बोल रहे हैं, पहले तो आप ही लोग देख रहे थे कहते की आपकी बात नहीं सुनी गई है। तो उसी वक्त हम इस मामले को संज्ञान में लेते। अगर उन्होंने बात नहीं सुनी है, तो आज ही हम तुरंत बुलाकर उनसे बात करेंगे।
हम भी तो पढाई करते थे, जो तरीका है 9 बजे से 5 बजे तक यह ठीक नहीं है। यह अगर ग़लत किया है तो उसके तुरंत सुधार करवा देते हैं। हम आज ही इसे देख लेते हैं। सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि शिक्षको को बड़ी राहते देते हुए स्कूलों की टाइमिंग 10 बजे से 4 बजे तक कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications