बिहारः सीएम नीतीश कुमार के 71वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने फोन कर दी बधाई
पटना। मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिहार के नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय नेताओं ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश से फोन पर बातकर उनको जन्मदिन की शुभकामना दी। नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर सुबह-सुबह ही पीएम मोदी ने टेलीफोन पर बात की। पीएम मोदी के अलावा देश भर के अन्य नेता भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई दे रहे हैं। वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना जन्मदिन हमेशा सादगी से मनाते हैं कोई भी बड़ा आयोजन नहीं किया जाता है लिहाजा इस बार भी नीतीश कुमार के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया है । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित पार्टी के अन्य कई नेताओं ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने 16 वर्षों तक निष्ठा पूर्वक बिहार की जनता के लिए काम किया है। बिहार का पुराना गौरव नीतीश कुमार ने वापस लाया। नीतीश कुमार ने दिखाया यदि आप में जातिवाद नहीं हो परिवारवाद नहीं हो तो किस तरीके से एक बड़ा बदलाव किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications