सोनिया गांधी को भारत रत्न दिये जाने की मांग पर नीतीश कुमार ने की टिप्पणी, कहा- सबको मांगने का अधिकार है

CM NIitish Kumar statement on Harish rawat Tweet पटना। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ( BSP Supremo Mayawati ) को भारत रत्न दिये जाने की मांग पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) ने टिप्पणी की है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सब लोगों को मांग करने का अधिकार है। उन लोगों के पास तो पहले सरकार थी। आज मांग कर रहे हैं। पहले ही दिलवा देते।

CM NIitish Kumar statement on Harish rawat Tweet

बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट कर मायावती और सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग की थी। हरीश रावत का कहना था कि सोनिया गांधी को आज भारत की नारीत्व का गौरवशाली स्वरूप माना जाता है जबकि मायावती ने वर्षों से पीड़ित-शोषित लोगों के मन में एक अद्भूत विश्वास का संचार किया है। ऐसे में दोनों को इस वर्ष भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए।

वहीं बसपा ने हरीश रावत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी मांग केवल सार्वजनिक रूप से मूर्ख बनाने की रणनीति से ज्यादा कुछ भी नहीं है। पार्टी का कहना था कि कांग्रेस की सरकारें बाबा साहेब आम्बेडकर को सर्वोच्च सम्मान देने में विफल रहीं। बसपा ने कहा कि हम लोगों ने कांशीराम के लिए भी इस सम्मान की मांग की थी। लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने इसके लिए कुछ नहीं किया। आज जब वो सत्ता में नहीं हैं तो ऐसी मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+